एक्सप्लोरर

प्रदेश की कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, कहा- शामली की घटना शर्मनाक

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज नहीं है. आम जनता डर और दहशत के साये में जीने को विवश है. समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज नहीं है. आम जनता डर और दहशत के साये में जीने को विवश है. समाज का कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है. उन्होंने कहा कि सूबे में अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था बुरी तरह विफल है.

यादव ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के विधायक निवास स्थित फ्लैट से चोरी यह साबित करता है कि अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं.

शामली में यूपी 100 पुलिस वाहन से खींच कर भीड़ द्वारा हत्या किये जाने की घटना शर्मनाक और दुःखद है. हत्या, लूट, बलात्कार से प्रदेश में अराजकता व्याप्त है. जेल में अपराधियों की दबंगई चलती है. फिरौती और अवैध वसूली, अवैध खनन पर कोई लगाम नहीं.

प्रदेश की बदहाल व्यवस्था को ठीक करने की जगह प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित पूरी भाजपा सरकार अन्य राज्यों के दौरे पर है. प्रदेश सरकार का रवैया संवेदनहीन है. गौरतलब है कि मंगलवार को शहर के वीआईपी इलाके डालीबाग स्थिति सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम के सरकारी आवास में चोरी हो गयी थी.

'सीएम योगी आदित्यनाथ सांप्रदायिक भावनाएं भड़का रहे हैं'

समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया. सपा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ 'प्रदेश और उसकी समस्याओं पर बहुत कम ध्यान दे रहे हैं और चुनावी लाभ के लिए सांप्रदायिक भावनाएं भड़का रहे हैं.' सपा प्रवक्ता अब्दुल हाफिज गांधी ने कहा कि दुख की बात है कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के मुख्यमंत्री ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो 'सीधे व स्पष्ट तौर पर सांप्रदायिक है.'

सीएम आदित्यनाथ द्वारा दिए गए एक चुनावी भाषण का जिक्र करते हुए सपा प्रवक्ता ने कहा कि ध्रुवीकरण की राजनीति किसी राज्य या देश के लिए सही नहीं है. उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के हालात को देखिए. कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. अपराधी जेलों में रंगरेलियां मना रहे हैं. बिजली का संकट लगातार जारी है. किसानों को दरकिनार किया जा रहा है और सड़कें बदहाल हैं. भाजपा को समझना चाहिए कि उसे विकास के मसले पर वोट मिला था न कि सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने और लोगों में, खासतौर से अल्पसंख्यकों में डर पैदा करने के लिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget