एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार और अपराध की कॉकटेल हैं SP, BSP और कांग्रेस: श्रीकांत शर्मा

नई दिल्ली: एसपी, बीएसपी और कांग्रेस को भ्रष्टाचार और अपराध की कॉकटेल करार देते हुए बीजेपी ने आज आरोप लगाया कि बुआ मायावती, बबुआ अखिलेश यादव और युवराज राहुल गांधी ने 15 सालों में उत्तरप्रदेश को लूटने का काम किया है और अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान बांटने के लिए एसपी, बीएसपी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं.

भ्रष्टाचार और अपराध की कॉकटेल हैं SP, BSP और कांग्रेस: श्रीकांत शर्मा

'भ्रष्टाचार और अपराध की कॉकटेल हैं SP, BSP और कांग्रेस'

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘‘एसपी, बीएसपी और कांग्रेस भ्रष्टाचार और अपराध की कॉकटेल है. बुआ मायावती, बबुआ अखिलेश यादव और युवराज राहुल गांधी ने 15 सालों में मिलकर उत्तरप्रदेश को लूटने का काम किया है. इन तीनों ने मिलकर उत्तर प्रदेश को विकास के दौर में पीछे रहने को मजबूर कर दिया.’’

उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी-बीएसपी की सरकारों ने हमेशा भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को संरक्षण देने और पोषण करने का ही काम किया. इतना ही नहीं, केंद्र में कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के 12 लाख करोड़ रूपये के घपले-घोटाले में भी एसपी, बीएसपी और कांग्रेस बराबर की भागीदार थी. एसपी, बीएसपी एवं कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है और जनता इनके कारनामों से अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है.

यूपी में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि मायावती और अखिलेश-मुलायम पूरी तरह से हताश हो गए हैं क्योंकि उन्हें महसूस हो गया है कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है.

बीजेपी नेता ने कहा कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए और उत्तर प्रदेश की जनता का ध्यान प्रदेश की समस्याओं से ध्यान बांटने के लिए एसपी-बीएसपी नेता अनर्गल बयानबाज़ी कर रहे है और बौखलाहट में झूठे एवं निराधार आरोपों की राजनीति कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश से भ्रष्टाचार और कालेधन को खत्म करने में लगे हैं वहीं एसपी, बीएसपी और कांग्रेस प्रधानमंत्री को हटाने एवं भ्रष्टाचारियों-अपराधियों को बचाने में लगी है.

भ्रष्टाचार और अपराध की कॉकटेल हैं SP, BSP और कांग्रेस: श्रीकांत शर्मा

‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ की तरह हैं SP और BSP: केशव प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी में टिकट वितरण को लेकर मचे घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसपी और बीएसपी ‘प्राइवेट लिमिटेड कंपनी’ की तरह हैं. इन पार्टियों में जो प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं, यह तय नहीं है कि वे ही चुनाव लडेंगे लेकिन बीजेपी में जब प्रत्याशी घोषित होंगे तो बदले नहीं जाएंगे.

मौर्य ने कहा, ‘‘एसपी और बीएसपी पार्टियां नहीं बल्कि प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह हैं. इनके यहां जो प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं, वे ही चुनाव लडेंगे कि चुनाव की तिथियां आने से पहले बदल दिये जाएंगे, कोई ठिकाना नहीं है.’’

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी घोषित करने के मामले में एसपी जैसे दलों ने जिस तरह की हड़बड़ी और जल्दबाजी दिखायी, बीजेपी ने वैसा नहीं किया लेकिन एक बात तय है कि हम जब प्रत्याशी घोषित करेंगे तो बदले नहीं जाएंगे.

संगठन के माध्यम से 90 प्रतिशत सफलता

मौर्य ने कहा कि 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रयास कर रही है कि हम संगठन के बल पर लड़ें. नब्बे प्रतिशत सफलता संगठन के माध्यम से और दस प्रतिशत प्रत्याशी के जरिए आएगी. इस दृष्टि से पूरे प्रदेश में संगठनात्मक अभियान चलाया गया है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जब से केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनी है, उसने गरीबों के लिए इतना काम किया है, जितना कांग्रेस ने अपने साठ साल के शासन में नहीं किया. बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां एसपी और बीएसपी के प्रति जनता में जबरदस्त गुस्सा है.

भ्रष्टाचार और अपराध की कॉकटेल हैं SP, BSP और कांग्रेस: श्रीकांत शर्मा

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता विकास चाहती है. वह भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहती है. ‘‘लोग परिवारवाद और जातिवाद नहीं चाहते.’’

उन्होंने कहा कि विकास के बिना उत्तर प्रदेश में सब कुछ पिछड़ता जा रहा है. संभावनाएं सभी प्रकार की हैं लेकिन उनका परिणाम प्रदेश को इसलिए नहीं मिल रहा है, क्योंकि एसपी और बीएसपी 14 साल से शासन कर रहे हैं. दोनों ही पार्टियों ने अपनी तिजोरियों को भरने का काम किया है. अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संगठित किया.

2017 में एसपी-बीएसपी से मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

मौर्य ने कहा कि दोनों ही पार्टियों के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी. ‘‘जनता में गुस्सा है और विकल्प के रूप में बीजेपी उसके सामने है. जहां भी जा रहा हूं और जिस तरह का समर्थन मिल रहा है, मुझे विश्वास है कि जैसे 2014 में देश कांग्रेस से मुक्त हुआ था वैसे ही 2017 में उत्तर प्रदेश एसपी-बीएसपी से मुक्त होगा.’’

नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का फैसला देशहित में है. यह फैसला भ्रष्टाचार के खिलाफ है. यह फैसला देश के दुश्मन पाकिस्तान के खिलाफ है. आतंकवादियों और उग्रवादियों के खिलाफ है. ‘‘जो लोग या दल इस फैसले का विरोध कर रहे हैं, वे विरोध करने की नौटंकी बंद करें.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
लोकार्पण से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का आया बयान
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा पुरानी पेंशन स्कीम का फायदा
हिमाचल सरकार में सरकारी नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इनको भी मिलेगा OPS का फायदा

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget