एक्सप्लोरर

भड़काऊ वीडियो मामला: BJP विधायक संगीत सोम को SIT से क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर: दंगा संबंधी मामलों की जांच कर रहे स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने एक सोशल मीडिया वेबसाइट पर अपलोड किये गए फर्जी लेकिन भड़काऊ वीडियो के मामले के सिलसिले में बीजेपी विधायक संगीत सोम को क्लीन चिट दे दी है.

आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं

मामले के जांच अधिकारी, निरीक्षक धर्मपाल त्यागी ने अदालत में अंतिम रिपोर्ट दायर करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. जांच के दौरान एसआईटी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के जरिये सोशल मीडिया साइट, फेसबुक के अमेरिका स्थित मुख्यालय से उक्त वीडियो अपलोड करने के संबंध में जानकारी मांगी थी जिससे साम्प्रदायिक भावनाएं भड़की.

एक साल का ही रिकॉर्ड रखता है फेसबुक

एसआईटी ने अदालत में दाखिल अपनी रिपोर्ट में कहा कि हालांकि फेसबुक मुख्यालय उन लोगों के नामों के बारे में जानकारी मुहैया कराने में असफल रहा जिन्होंने वीडियो अपलोड किया था या वीडियो को ‘लाइक’ किया था. मुख्यालय ने कहा कि वह एक साल का ही रिकॉर्ड रखता है.

पुलिस ने सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम और दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था जिन्होंने वीडियो को ‘लाइक’ किया था. पुलिस ने यहां दो सितम्बर 2013 को इन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया था.

भड़काऊ वीडियो फेसबुक पर फैलाने का आरोप

आरोपी व्यक्तियों पर एक भड़काऊ वीडियो फेसबुक पर फैलाने का आरोप लगाया गया था जिसमें दो युवाओं की हत्या करते हुए दिखाया गया था. इससे जिले में साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया जहां दंगे हुए थे.

वीडियो करीब दो साल पुराना पाया गया और उसे अफगानिस्तान या पाकिस्तान में बनाया गया था. साल 2013 में मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में हुए दंगे में 60 से अधिक व्यक्ति मारे गए थे और 40000 से अधिक विस्थापित हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रदर्शन पर राजनीतिक दलों कीअलग-अलग राय, PDP शामिल होगी या नहीं?
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget