एक्सप्लोरर

पहले प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे अब हैं फेंकू: शिवपाल सिंह यादव

रायबरेली: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को यूपी के रायबरेली में कहा कि पहले वाली सरकार के प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे तो आज की सरकार के प्रधानमंत्री फेंकू हैं. उन्होंने कहा कि आज के प्रधानमंत्री काम कुछ नहीं करते, लेकिन बातें बड़ी-बड़ी और मीठी करते हैं.

पहले प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे अब हैं फेंकू: शिवपाल सिंह यादव

रायबरेली की बछरांवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलाल अकेला की माता की मूर्ति के अनावरण पर आयोजित समारोह में शिवपाल ने कहा, "हमारे विधायक अकेला जी ने जिस मां की कोख से जन्म लिया उसका मान रखा है."

उन्होंने कहा कि माता-पिता को हमेशा याद रखना चाहिए. जो लोग अपने बड़ों का मान रखते हैं, जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं.

गांव और गरीबों से ही की विकास की शुरुआत

शिवपाल यादव ने कहा, "आपने कांग्रेस, बीजेपी, बीएसपी और एसपी सभी का शासन देखा है. कौन खरा उतरा, किसने काम किया, केवल समाजवादी पार्टी ने. जब-जब नेताजी मुलायम सिंह यादव ने सत्ता संभाली तब-तब गांव और गरीबों से ही विकास की शुरुआत की. किसानों के कर्जे माफी हो या लड़कियों की फीस माफी, सब नेताजी के कार्यकाल में हुई."

शिवपाल ने व्यंग्य कसा कि प्रधानमंत्री ने बैंकों में 15-15 लाख रुपये जमा कराने के लिए गरीबों के खाते तो खुलवा दिए, लेकिन उनमें हमारी अखिलेश सरकार ने समाजवादी पेंशन के रूप में 500-500 रुपये जमा कराए.

SHIVPAL

शिवपाल के खिलाफ राजनीतिक दुरुपयोग की जांच

समाजवादी पार्टी में छिड़ी चाचा-भतीजे की जंग आने वाले दिनों में नया मोड़ ले सकती है. बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पद पर आसीन भतीजे अखिलेश यादव अपने चाचा, एसपी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव के खिलाफ पद का राजनीतिक दुरुपयोग किए जाने के मामले में जांच करने को कहा है. साथ ही इस पूरे मामले में विशेष सचिव गोपन को जांच कर 16 जनवरी, 2017 तक रिपोर्ट देने को कहा है.

पूर्व मंत्री शिवपाल द्वारा प्रदेश सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग का राजनीतिक दुरुपयोग किए जाने के संबंध में एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा भेजी गई शिकायत की जांच करा रही है.

2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

अपने पत्र में नूतन ने कहा था, "शिवपाल सिंह 18 जून, 2016 को फैजाबाद गए थे जहां उन्होंने एक पुराने एसपी नेता श्रीपाल यादव को 20 साल तक पार्टी का झंडा ढोने के एवज में 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की और सूचना विभाग ने इस संबंध में सरकारी प्रेसनोट निर्गत किया, जो पूरी तरह गलत है और राजनीतिक हित में सरकारी तंत्र का सीधा दुरुपयोग है."

इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अजय कुमार सिंह ने अपने पत्र दिनांक 15 दिसंबर, 2016 द्वारा विशेष सचिव (गोपन) को जांच कर 16 जनवरी, 2017 तक आख्या देने को कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget