एक्सप्लोरर

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी और शाह पर साधा निशाना, कहा- मैं 'वन मैन शो’और 'टू मेन आर्मी' के खिलाफ हूं

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ‘वन मैन शो’ और ‘टू मेन आर्मी’ के खिलाफ हैं.

तिरूवनंतपुरम: बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से ‘वन मैन शो’ और ‘टू मेन आर्मी’ के खिलाफ हैं.

सिन्हा केंद्र की बीजेपी नीत सरकार तथा उसकी नीतियों के खिलाफ अक्सर तीखी टिप्पणी करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि किसी लोकतंत्र में ‘पार्टी किसी व्यक्ति से बड़ी होती है लेकिन राष्ट्र पार्टी से बड़ा होता है.’’ सिन्हा ने कहा, ''इसलिए, मैंने जो कुछ कहा है और किया है, वह राष्ट्रीय हित में है और निश्चित रूप से खुद के हित में नहीं है. अब तक, मैंने कभी भी अपने लिए किसी लाभ या कुछ और की बात नहीं की है.’’

वह यहां कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा लिखी गयी किताब ‘दि पैराडाक्सिकल प्राइम मिनिस्टर, नरेंद्र मोदी एंड हिज इंडिया’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे. बीजेपी नेता ने कहा कि देश के लोगों को रोजगार तथा बेहतर सुविधाओं की जरूरत है, न कि वादों और जुमलों की. उन्होंने कहा, ‘‘मैं 15 लाख रूपये के बारे में बात करने के खिलाफ नहीं हूं. मैं उनके (मोदी) खिलाफ नहीं हूं. मैं व्यक्तिगत रूप से वन मैन शो और टू मेन आर्मी के खिलाफ हूं. वे देश को चला रहे हैं. यह किस प्रकार की स्थिति है.’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने कहा कि कुछ लोगों ने उनसे सवाल किया था कि एक अभिनेता होने के नाते, वह नोटबंदी, जीएसटी और अन्य मुद्दों पर अपनी राय क्यों व्यक्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई वकील बिना किसी अनुभव और ज्ञान के वित्तीय मुद्दों पर बात कर सकता है, अगर कोई टीवी अभिनेत्री मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती है, और एक चाय बेचने वाला, हालांकि वह कभी नहीं थे लेकिन मीडिया प्रचार, इस ऊंचाई तक पहुंच सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं कर सकता.’’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि राष्ट्रीय हित में नोटबंदी के बारे में बातचीत करने के लिए फिल्म उद्योग में उन्हें पर्याप्त अनुभव है. इस बीच थरूर ने सिन्हा को कांग्रेस में शामिल होने का आमंत्रण देते हुए कहा कि उनके जैसे नायक के लिए वहां स्थान है.

सिन्हा ने मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि बेहतरीन वक्ता होने के बाद भी हर बार किसी दलित या मुसलमान के साथ दुर्व्यवहार होने पर वह रहस्यमय ढंग से चुप हो जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हाल के समय में वह सबसे वाक्पटु प्रधानमंत्री हैं. लेकिन जब किसी दलित के साथ मारपीट होती है या दलित छात्र आत्महत्या करता है या वायुसेना के मुस्लिम हवलदार के पिता को गोमांस रखने के झूठे संदेह में पीट-पीटकर मार दिया जाता है तो यह वाक्पटु प्रधानमंत्री रहस्यमय तरीके से चुप्पी साध लेते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
Jharkhand Protest Live: 'अब बहुत बड़ा आंदोलन होगा, सरकार को उखाड़ फेकेंगे', रांची में नाराज छात्रों ने किया ऐलान
Live: 'अब बहुत बड़ा आंदोलन होगा, सरकार को उखाड़ फेकेंगे', रांची में नाराज छात्रों ने किया ऐलान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
IIT बॉम्बे का खुलासा, राजस्थान हाई कार्ट का डोम कमजोर, कोर्ट का स्वत: संज्ञान
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget