एक्सप्लोरर

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन धंसी, एसयूवी गिरी, जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच स्वतंत्र एजेंसी राइटस लिमिटेड को सौंपी है. साथ ही निर्माण एजेंसी को तुरंत इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है.

लखनऊ: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड धंसने से एक एसयूवी कार 50 फुट गहरी खाई में गिर गई. इस कार में चार लोग सवार थे जो मुंबई से कार खरीद कर कन्नौज ले जा रहे थे. जैसे ही ये खबर पुलिस को मिली तो सभी कार सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया.

इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. उत्तर प्रदेश सरकार ने हादसे की जांच स्वतंत्र एजेंसी राइटस लिमिटेड को आज सौंपी है. साथ ही निर्माण एजेंसी को तुरंत इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है.

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण के चेयरमैन अवनीश अवस्थी ने बताया कि ‘‘आगरा से लखनऊ की ओर करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन धंसने के मामले की जांच थर्ड पार्टी एजेंसी राइटस लिमिटेड से कराने के आदेश दिए गए हैं. सड़क की मरम्मत का खर्च निर्माण कंपनी वहन करेगी.’’

भारतीय रेल की सहायक राइटस लिमिटेड को इस मामले की जांच 15 दिन में करके अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है.

अवस्थी ने कहा कि एक्सप्रेसवे निर्माण में शामिल सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि अत्यधिक वर्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतें और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें.

अधिकारियों ने बताया कि आगरा में भारी बारिश के कारण सर्विस लेन धसने से एसयूवी उसमें गिर गयी. हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.

समाजवादी सरकार में इस एक्सप्रेसवे को 23 महीने के रेकॉर्ड समय में बनाया गया था. इसे बनाने में करीब 15 हजार करोड़ रुपए की लगात आई. एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नवंबर 2016 को किया था. यह एक्सप्रेस-वे 302 किलोमीटर लंबा है. उद्घाटन के बाद यहां कई बार लड़ाकू विमानों को भी उतारा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget