एक्सप्लोरर

यूपी: BJP के वरिष्ठ नेता हृदयनारायण दीक्षित बने विधानसभा अध्यक्ष

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हृदयनारायण दीक्षित को आज विधानसभा का अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया. विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि दीक्षित को 17वीं विधानसभा में सदन का नया अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है. उनके खिलाफ किसी अन्य ने नामांकन नहीं किया था. दीक्षित माता प्रसाद पाण्डेय का स्थान लेंगे.

5वीं बार विधायक चुने गये हैं हृदयनारायण दीक्षित

दीक्षित ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिये कल सात सेट में नामांकन दाखिल किया था. इनमें एसपी, बीएसपी और कांग्रेस के विधायकों ने भी बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर किये थे. अनेक पुस्तकों के लेखक वरिष्ठ स्तम्भकार दीक्षित पांचवीं बार विधायक चुने गये हैं. वह प्रदेश के पंचायती राज तथा संसदीय कार्य मंत्री रह चुके हैं. वह विधान परिषद में बीजेपी के नेता भी थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीक्षित को बधाई देते हुए सदन में उनका स्वागत किया और उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनके मार्गदर्शन में विधानसभा की कार्यवाही सुचार रूप से चलेगी. उन्होंने कहा, ‘‘आपका संसदीय ज्ञान, धर्म और दर्शन के प्रति आपकी रचि, विभिन्न मुद्दों पर आपने समाज का मार्गदर्शन किया. इससे निश्चित ही यह सदन गौरवान्वित होगा. आपकी दो दर्जन से ज्यादा पुस्तकें छपी हैं. सार्वजनिक जीवन में लेखन का कार्य अत्यन्त दुरूह हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद आपकी रचनात्मकता अनुकरणीय है. सदन गौरवपूर्ण तरीके से आपको अध्यक्ष के रूप में पाकर सम्मानित महसूस कर रहा है.’’

सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका

योगी ने सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि चुनावी मंचों पर हम भले ही एक-दूसरे पर शब्दबाणों का इस्तेमाल करते हों लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं, दोनों मिलकर कार्य कर सकें, इसके लिये जनता ने हमें चुना है. लोकतंत्र में कहीं भी यह ना लगे कि कहीं कोई भेदभाव हो रहा है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं आश्वस्त करता हूं कि यह सरकार आपके (दीक्षित) मार्गदर्शन में कहीं भी इस तरह की बातों को सामने नहीं आने देगी. हम लोकतंत्र की परम्पराओं को स्थापित करने के लिये पूरी मजबूती से काम करेंगे. हमें अपने विपक्षी वर्गो का भी भरपूर सहयोग चाहिये.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget