एक्सप्लोरर

बदायूं: आठ साल की छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है.

बदायूं: बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली आठ साल की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक अभिभावक ने मंगलवार को कोतवाली सदर पुलिस को लिखित तहरीर दी.

इसमें उन्होंने बताया कि उसका पुत्र कक्षा पांच में और आठ वर्षीय पुत्री कक्षा तीन में पढ़ते हैं. तहरीर में उन्होंने बताया कि रोजाना की तरह वह सुबह आठ बजे अपने दोनों बच्चों को स्कूल पहुंचाकर अपनी दुकान चले गए. कुछ देर बाद सुबह करीब दस बजे पत्नी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी पुत्री के साथ स्कूल में किसी ने गलत हरकत की है.

वह आनन फानन में घर पहुंचे तो उनके पुत्र ने बताया कि स्कूल में प्रबंधक ने उसकी बहन (छात्रा) के साथ अश्लील हरकत की है. पूछताछ में बेटी ने उन्हें यह भी बताया कि प्रबंधक/प्रधानाचार्य स्कूल की अन्य छात्राओं के साथ भी अक्सर अश्लील हरकतें करते हैं.

तहरीर में कहा गया है कि बच्ची की शिकायत पर वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ स्कूल गए और प्रबंधक से इस संबंध में पूछा तो उन्हें धक्के देकर स्कूल से बाहर निकाल दिया गया.

उन्होंने बताया कि स्कूल के अन्य बच्चों ने भी अश्लील हरकत की शिकायत की है. एसपी ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर स्कूल के प्रबंधक/ प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget