एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता संजीव बालियान बोले- सपा-बसपा गठबंधन की वजह से यूपी में बढ़ी मुश्किल

पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को स्वीकार किया कि 2019 लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए एक मुश्किल संघर्ष होगा, खासकर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के कारण लड़ाई कड़ी होगी.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को स्वीकार किया कि 2019 लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए एक मुश्किल संघर्ष होगा, खासकर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के कारण लड़ाई कड़ी होगी. बीजेपी सांसद ने कहा, "यह स्वीकार करने में कोई हानि नहीं है कि सपा-बसपा के महागठबंधन के बाद लड़ाई मुश्किल होगी."

2013 मुजफ्फरनगर दंगे को उकसाने के आरोपी नेताओं में से एक बालियान ने कहा कि जब कुछ राजनीतिक दल एकजुट होते हैं तो एक सहज प्रतिक्रिया होती है. उन्होंने कहा, "प्रत्येक क्रिया के विरुद्ध प्रतिक्रिया होती है. इसमें कोई संदेह नहीं है कि समाज का एक बड़ा वर्ग हमें वोट नहीं करता है. चाहे वह धार्मिक आधार पर हो या किसी अन्य आधार पर."

2014 में लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे में करीब 62 लोगों की मौत हुई थी और 50,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए थे. कई राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में 71 सीटें सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के कारण जीती थीं जिसकी शुरुआत मुजफ्फरनगर से हुई थी.

2014 में बालियान ने बसपा के कादिर राणा को चार लाख वोटों से हराया था. बालियान को 2014 में मोदी सरकार में कृषि व खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री बनाया गया था. 2016 में उन्हें जल संसाधन, नदी विकास मंत्रालय में भेज दिया गया और मंत्रिमंडल के अगले फेरबदल में उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया.

बालियान ने कहा कि जब 2014 में बीजेपी जीती थी, लोगों की आकांक्षाए काफी ज्यादा थीं और लोगों को अभी भी लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी कुछ किया है. उन्होंने कहा, "मोदीजी के बारे में सकारात्मकता अभी भी लोगों में है. इसमें कमी नहीं हुई है. हम सरकार के उपलब्धियों पर चुनाव लड़ेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
अन्ना हजारे की चेतावनी का असर! फडणवीस सरकार ने नए RTI नियम स्थगित करने का दिया आदेश
Delhi News: पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
पत्नी ने दुपट्टे से घोंटा पति का गला, अवैध संबंध के शक में मोबाइल की जांच से शुरू हुआ विवाद
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Ram Mandir Case: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: महंत विष्णु दास को SIT पर भरोसा नहीं, न्यायिक जांच की मांग की

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget