एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में दम दिखाएगा शिवपाल का 'समाजवादी सेक्युलर मोर्चा', 60 जिलों में बना चुका है पैठ

सुर्खियों से दूर रह कर इस फैंस एसोसिएशन ने शिवपाल सिंह को 60 जनपदों में मजबूत किया. एसोसिएशन के पास बड़ी संख्या में 60 जनपदों में प्रबुद्ध वर्ग से लेकर युवाओं की टीम है. जैसे ही शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का एलान किया तो फैन्स एसोसिएशन के कार्यकर्ता खुलकर मैदान में आ गए.

कानपुर: समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के संयोजक शिवपाल ने जैसे ही मोर्चे की घोषणा की उत्तर प्रदेश की राजनीती में भूचाल आ गया. शिवपाल सिंह यादव ने इसकी तैयारी 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद से शुरू कर दी थी. शिवपाल सिंह के नाम से उनके कार्यकर्ताओं ने फैंस एसोसिएशन बनाकर उनकी जमीन को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया था. उत्तर प्रदेश के 60 जिलों में ये फैन्स एसोसिएशन अपने पैर जमा चुकी है.

2017 के विधानसभा चुनाव से पहले चाचा भतीजे में शुरू हुआ सत्ता गवाने के बाद भी नहीं थमा. शिवपाल सिंह यादव इस बात को पहले ही भांप चुके थे कि आज नहीं कल समाजवादी पार्टी से किनारा करना पड़ेगा, लेकिन इससे पहले अपनी जमीन तैयार करनी पड़ेगी. शिवपाल सिंह यादव के समर्थकों ने शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन बनायीं इस फैंस एसोसिएशन को शिवपाल सिंह का पूरा समर्थन मिला.

सुर्खियों से दूर रह कर इस फैंस एसोसिएशन ने शिवपाल सिंह को 60 जनपदों में मजबूत किया. एसोसिएशन के पास बड़ी संख्या में 60 जनपदों में प्रबुद्ध वर्ग से लेकर युवाओं की टीम है. जैसे ही शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का एलान किया तो फैन्स एसोसिएशन के कार्यकर्ता खुलकर मैदान में आ गए.

ऐसे हुआ था फैन्स एसोसिएशन का गठन

शिवपाल सिंह यादव फैन्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने बताया कि फैंस एसोसिएशन का गठन 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद हुआ था. विधानसभा सभा चुनाव से पहले शिवपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का शिकार हो गए थे. उनके साथ पार्टी में अच्छा व्यव्हार नहीं हो रहा था, हमने सबको संगठित करने के लिए शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की थी. इसके बाद आगे की रणनीति बनाते हुए शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन बनायीं. सपा से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को इससे जोड़ा गया.

फैंस एसोसिएशन के 60 जनपदों कार्यकर्ता हैं

इसके साथ ही असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को लगभग सभी जनपदों में पदाधिकारी बनाकर संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया में जुट गए. आज शिवपाल सिंह फैंस एसोसिएशन के बड़ी संख्या में 60 जनपदों कार्यकर्ता हैं. अब ये सभी कार्यकर्ता समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को मजबूत करेंगे. समय-समय पर शिवपाल सिंह हम लोगों को दिशा निर्देश देते रहते थे कि फैंस एसोसिएशन को कैसे मजबूत करना है.

लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता बनाने के लिए अभियान की शुरुआत

आशीष चौबे ने कहा कि जब फैंस एसोसिएशन बना था तो इसके भी जानकारी थी कि आगे चल कर शिवपाल सिंह अलग मोर्चा बनायेंगे. जब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बन गया है तो आज उनके पास बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद हैं. लोकसभा चुनाव में हम अपनी ताकत को भी दिखा देंगे, लोकसभा चुनाव से पहले हम बड़ी संख्या में एक कार्यकर्ता बनाने के लिए अभियान की शुरुआत भी करने जा रहे हैं. जिसमें युवा क्रांति आदित्य यादव हमारे युवा आइकॉन होंगे. आदित्य यादव किसानों, युवाओं की बात करने वाले हमारे नेता हैं. हम उनकी समस्याओं को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने का भी काम करेंगे. एक साल के भीतर हम प्रदेश में बड़ी ताकत बनकर उभरे हैं. यह ताकत जुटाने के लिए हमने दिन रात मेहनत की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
जमुई कांड: CM सम्राट की 'गलती' पर JDU का सपोर्ट! क्या बोले भगवान कुशवाहा?
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
सपा-कांग्रेस को BJP ने बताया विक्रम बेताल, अखिलेश की रथ यात्रा पर ली चुटकी
CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई
CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव, अभिजीत, आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई
'सर मत जाइए...', ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, टीचर का हाथ पकड़कर रोका
'सर मत जाइए...', ट्रांसफर पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, टीचर का हाथ पकड़कर रोका

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
ममता बनर्जी के करीबी पूर्व MLA को सुबह-सुबह उठा ले गई पुलिस, जानें गिरफ्तारी की वजह
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
अखिलश रायबरेली गए, हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे- सपा पर कांग्रेस आगबबूला!
VIP वोटर पर ECI का नियम क्या है? BLO एप के मार्क VIP फीचर से समझें पूरा मामला
VIP वोटर पर ECI का नियम क्या है? BLO एप के मार्क VIP फीचर से समझें पूरा मामला
कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन...
कोच डैरेन सैमी का बड़ा दावा, कहा- वेस्टइंडीज 24 साल से भारत में नहीं जीता, लेकिन...
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, मौके से देसी कट्टा बरामद
चंडीगढ़ में हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या, मौके से देसी कट्टा बरामद
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
न मिसाइल दागेगा, न ड्रोन, आसमानी 'आफत' बरसाएगा अमेरिका, HELIOS तैनात
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का ई-सर्टिफिकेट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Embed widget