एक्सप्लोरर

RSS कार्यकर्ता ने AMU के वीसी को लिखी चिट्ठी, कैंपस में शाखा लगाने की मांगी इजाजत

आरएसएस कार्यकर्ता और अलीगढ मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय(एएमयू) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगाने के लिए कुलपति(वीसी) से अनुमति मांगी है.

अलीगढ़: आरएसएस कार्यकर्ता और अलीगढ मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगाने के लिए कुलपति से अनुमति मांगी है. कुलपति को भेजे पत्र में रशीद ने कहा है कि शाखा लगने से एएमयू में आए दिन होने वाले विवाद खत्म हो जाएंगे. छात्रों का आरएसएस के लोगों के साथ उठना-बैठना शुरू हो जाएगा, जिससे विचारों का आदान-प्रदान होगा.

रशीद ने पत्र में लिखा है कि आरएसएस की शाखाओं में राष्ट्र और चरित्र निर्माण का पाठ पढ़ाया जाता है. आमिर ने उम्मीद जताई है कि वीसी राष्ट्रहित में शाखा लगवाने के लिए अनुमति देंगे. आमिर का कहना है कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है, जबकि एएमयू से मन्नान वाणी जैसे आतंकी निकले हैं.

हालांकि आमिर का कहना है कि इस पत्र के बाद उनको धमकी भरे फ़ोन आने शुरू हो गए हैं. फ़ोन पर उनको और उनके परिवार को हानि पहुंचाने की बात कही जा रही है. वहीं एएमयू प्रशासन का कहना है कि उनको पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि वीसी को कोई भी पत्र लिख सकता है. एएमयू पढ़ने के लिए है.

आमिर रशीद के पत्र के बाद अलीगढ की राजनीति गरमा गई है. बीजेपी की कद्दावर नेता और अलीगढ़ की पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने आमिर रशीद को पुरस्कार देने की बात कही है. उन्होंने कहा की आरएसएस की शाखा एएमयू में खुलनी चाहिए. एएमयू किसी की व्यक्तिगत प्रॉपर्टी नहीं है. उन्होंने कहा कि एएमयू हिंदुस्तान में है पकिस्तान में नहीं.

वही एएमयू के छात्र नेताओं का कहना है कि एएमयू तालीम के लिए एक जगह है. एएमयू कभी भी सांप्रदायिक ताकतों को यहां पनपने नहीं देगी. आमिर रशीद ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये खत लिखा है. एएमयू में कभी कोई शाखा नहीं लगी है. यहां किसी भी पार्टी की राजनीति नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि आरएसएस की शाखा लगा कर क्या दिखाना चाहते हैं. हम यहां ये चीज नहीं होने देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget