राफेल सौदे पर शत्रुघ्न सिन्हा के ट्वीट को लेकर आर के सिन्हा ने साधा निशाना
शत्रुघ्न सिन्हा की इस टिप्पणी पर आर के सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा 'बड़े भाई शत्रुघ्न सिन्हा कभी भी और कुछ भी बोल देते हैं.

पटना: राफेल सौदे को लेकर पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तरफ से नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना किए जाने पर पार्टी के राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा ने निशाना साधा है. आरके सिन्हा ने बीजेपी सांसद पर राहुल गांधी और लालू यादव जैसे विपक्षी नेताओं के साथ होने का आरोप लगाया है. शत्रुघ्न ने कहा था, 'प्रधानमंत्री जी सच बोलिए. देश सच जानना चाहता है...।’’
- प्रधान मंत्री जी सच बोलिए। देश सच जानना चाहता है। पूरा सच। . I also want @narendramodi to come out to the public and take a stand. #Rafale https://t.co/XTU2GchaXG
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 22, 2018
शत्रुघ्न सिन्हा की इस टिप्पणी पर आर के सिन्हा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर कहा 'बड़े भाई शत्रुघ्न सिन्हा कभी भी और कुछ भी बोल देते हैं. आजकल वह राहुल गांधी और लालू प्रसाद के सुर में सुर मिलाकर बोल रहे हैं...पत्रकारों ने मुझे यह जानकारी दी कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को “सच” बोलने की सलाह तक दे डाली है. बड़बोलेपन की हद हो गई. भैया, पहले यह तो तय कर लो कि आप हो कहां? मोदी के साथ या मोदी के खिलाफ. फिर देश की जनता वैसा ही हिसाब करेगी.'’






















