एक्सप्लोरर

सुशील मोदी के डिजिटल विधानसभा चुनाव वाले बयान पर आरजेडी का निशाना, कहा- अभी मजदूरों की चिंता करें

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि इस बार का विधान सभा चुनाव डिजिटल होगा. इस पर पलटवार करते हुए आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि फिलहाल उन्हें प्रवासी मजदूरों की चिंता करनी चाहिए. वे चुनाव आयोग नहीं हैं.

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील मोदी के उस बयान पर आरजेडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहार में इस साल का विधान सभा चुनाव डिजिटल और सोशल मीडिया के जरिए लड़ा जाएगा. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सुशील मोदी चुनाव आयोग नहीं हैं. तिवारी ने कहा कि ये बयान उनकी संवेदनहीनता को दिखाता है. अभी उनको बिहार की जनता और यहां आए प्रवासियों की चिंता करनी चाहिए लेकिन उन्हें चुनाव की चिंता है. आरजेडी नेता ने सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी हार निश्चित है.

मृत्युंजय तिवारी ने सवाल किया कि सुशील मोदी चुनाव आयोग हैं क्या? हमारी प्राथमिकता बिहार का दुख दर्द बांटना है. चुनाव आयोग जो तय करेगा उसी के हिसाब से हम तैयारी करेंगे. सुशील मोदी मुगालते में है कि अगर ऑनलाइन चुनाव हुआ तो वे फर्जीवाड़ा कर जीत जाएंगे. बिहार में जो प्रवासी मजदूर आए हैं, उनकी चिंता सुशील मोदी को करनी चाहिए. इनके लिए कैसे रोजी-रोजगार की व्यवस्था होगी, इस बात की चिंता होनी चाहिए.

उधर, जेडीयू ने सुशील मोदी के बयान का पूरी तरह से समर्थन नहीं किया है. जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निश्चित रूप से गतिविधियां बेहतर हुई हैं. आज कोरोना ने लोगो के जीवनशैली बदल दिया है. शादी हो या त्योहार लोग बड़ी संख्या में अब एकत्रित नही हो पाएंगे. इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि बिहार में होने वाले चुनावों में बड़ी रैलियां और हेलीकॉप्टर के जरिए प्रचार करने का जो तरीका रहा है उसमे एक बड़े बदलाव की गुंजाइश हो सकती है. इसी दिशा में सुशील कुमार मोदी ने बयान दिया है.

राजीव रंजन ने कहा, ''मुझे लगता है कि ये काल्पनिक परिस्थिति है. फिर भी ये इंकार नही किया जा सकता है कि चुनाव प्रणाली को कई बदलाव के लिए खुद को तैयार करना होगा और इसमे गतिविधियों को काफी हद तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संचालित होने जैसी स्थिति दिख रही है. ये एक बड़ा सवाल है और इस राज्य में होने वाले चुनाव में जिन राजनीतिक दलों की भूमिका है उन तमाम दलों के समक्ष ऐसे सवाल जरूर विमर्श के लिए लाए जाने चाहिए जिससे निर्वाचन आयोग को स्थिति के अध्ययन करने और निर्णय लेने में मदद मिल सके.''

सुशील मोदी ने क्या कहा था?

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''इस बार हेलीकप्टर की जगह ई-मीडिया से कैंपेन होगा. कोरोना काल में अगर चुनाव हुए तो रैलियां नहीं हो पाएंगी. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से इस बार विधान सभा चुनाव डिजिटल चुनाव होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से दुनिया बदल रही है. डिजिटल चुनाव ही एक मात्र विकल्प है. बीजेपी डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में बाकी दलों से आगे है. डिजिटल प्लेटफार्म का बीजेपी को आने वाले चुनाव में ज्यादा फायदा होगा.''

बरेली में ऑनर किलिंग: झूठी शान के लिये पिता और चाचा ने बेटी को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget