एक्सप्लोरर

गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी ने ऐसे किया था अपराध से सियासत का रुख, पांचवीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई-लिखाई

1967 में जौनपुर के पूरेदयाल गांव में जन्मे मुन्ना बजरंगी का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह था. उसने पांचवीं के बाद पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी. बजरंगी के खिलाफ 17 साल की उम्र में ही पुलिस ने मारपीट और अवैध हथियार रखने के आरोप में पहला केस दर्ज किया गया था.

लखनऊ: हत्या और फिरौती समेत 40 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित खूंखार गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी ने महज 17 साल की उम्र में पहला जुर्म किया और देखते ही देखते वह पूर्वांचल में अपराध की दुनिया का बादशाह बन गया. गौरतलब है कि पूर्वांचल के कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की आज सुबह बागपत जेल में हत्या कर दी गई. पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की आज पेशी होनी थी.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड में नया खुलासा, सुनील राठी ने कहा- पिस्टल मेरे पास नहीं, बजरंगी के पास थी

बजरंगी ने पांचवीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई-लिखाई

1967 में जौनपुर के पूरेदयाल गांव में जन्मे मुन्ना बजरंगी का असली नाम प्रेम प्रकाश सिंह था. उसने पांचवीं के बाद पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी. बजरंगी के खिलाफ 17 साल की उम्र में ही पुलिस ने मारपीट और अवैध हथियार रखने के आरोप में पहला केस दर्ज किया गया था.

अनिल राय का बेटा बोला- पाप का घड़ा भर जाता है, मुन्ना ने कर दी थी पिता की हत्या

बीजेपी नेता रामचंद्र सिंह के मर्डर में भी बजरंगी का नाम सामने आया था

80 के दशक में बजरंगी को जौनपुर के एक स्थानीय माफिया गजराज सिंह का संरक्षण मिल गया. 1984 में बजरंगी ने लूट के लिए एक कारोबारी की हत्या कर दी. गजराज के इशारे पर जौनपुर में बीजेपी नेता रामचंद्र सिंह के मर्डर में भी बजरंगी का नाम सामने आया.

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड : इन सवालों के जवाब तलाश रही है पुलिस

1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मुख्तार ने मऊ से विधानसभा का चुनाव जीता. बजरंगी ने 90 के दशक में पूर्वांचल के बाहुबली और नेता मुख्तार अंसारी का दामन थामा. अंसारी ने इसी दौरान अपराध से सियासत का रुख किया. 1996 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मुख्तार ने मऊ से विधानसभा का चुनाव जीता. इसके बाद बजरंगी का सरकारी ठेकों में दखल बढ़ता गया. इस इलाके के एक और गैंगस्टर ब्रजेश सिंह से अंसारी की दुश्मनी बढ़ती जा रही थी.

मुन्ना बजरंगी की हत्या: बागपत जेल के जेलर निलंबित, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

2005 में मुन्ना बजरंगी और उसके गैंग ने दिनदहाड़े राय की हत्या कर दी 2001 में ब्रजेश सिंह गैंग ने मऊ लखनऊ हाईवे पर मुख्तार अंसारी गैंग पर घात लगा कर हमला किया. बाद में 2005 में मुन्ना बजरंगी और उसके गैंग ने दिनदहाड़े राय की हत्या कर दी. बजरंगी और उसके गैंग ने राय और उनके छह साथियों की हत्या कर दी.

छात्र नेताओं की हत्या कर सुर्खियों में आया था मुन्ना बजरंगी, कराया था जेलर का भी मर्डर

बजरंगी पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था बजरंगी अपने आपराधिक कृत्यों की वजह से यूपी पुलिस की मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल हो गया और एक समय उसके सिर पर सात लाख रुपए का इनाम घोषित था.

देखिए बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के तुरंत बाद की तस्वीरें बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पति की जान का खतरा बताया था राय हत्याकांड में बजरंगी को 2009 में मुंबई के मलाड इलाके से गिरफ्तार किया गया. वह 2009 से जेल में था. बजरंगी ने 2012 में जौनपुर की मढि़याहू सीट से अपना दल के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन हार गया. गत 29 जून को बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया था कि उनके पति की जान को खतरा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget