एक्सप्लोरर

सात साल की मासूम के साथ अधेड़ ने रेप के बाद की गला दबाकर हत्‍या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिता की पहचान वाले एक शख्स ने मासूम बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. बच्ची के चीखने पर उसने बच्ची को जान से मार दिया.

गोरखपुरः अधेड़ ने सात साल की मासूम का पहले अपहरण किया और उसके बाद उसे एकांत में ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने लगा. इस दौरान बच्‍ची के शोर मचाने पर उसने उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी. अधेड़ की उम्र 57 साल बताई जा रही है. वो मृतका के पिता का परिचित था और उसके घर आता-जाता था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

गोरखपुर के सिकरीगंज इलाके के एक गांव की सात साल की मासूम के अपहरण की सूचना पुलिस को उसके परिजनों ने दी. परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे के करीब विनोद राय उर्फ पप्पू राय अपनी मोटर साइकिल पर सात साल की बच्‍ची को बुरी नीयत से बैठा कर ले गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ समय मे विनोद राय को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह पीड़िता के घर के पास मंदिर में आता-जाता रहता है.

वो पीड़िता के पिता को जानता है. इसका फायदा उठाकर उसने पीड़िता को टाफी का लालच देकर अपनी मोटर साइकिल पर बैठा लिया. उसे वो अपने गांव के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ रेप करने लगा. जिस पर बालिका ने शोर मचाया, तो उसने पीड़िता का गला दबाकर हत्या कर दी और वहां से भाग गया. आरोपी की निशानदेही पर बालिका का शव उसके गांव बेलमा थाना घनघटा जिला संतकबीरनगर से बरामद कर लिया गया. आरोपी विनोद उर्फ पप्‍पू राय के खिलाफ सिकरीगंज थाने में आईपीसी की धारा धारा 364, 376, 302 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि रात में दुःखद घटना हुई है. सिकरीगंज के एक गांव की सात साल की मासूम के साथ अधेड़ ने रेप के बाद गला दबाकर हत्‍या कर दी. घटना को आरोपी ने संतकबीरनगर जिले के धनघटा के बेलमा गांव में ले जाकर अंजाम दिया. उसने मोटरसाइकिल से घुमाने के बहाने पहले उसका अपहरण कर लिया और उसके बाद उसके साथ गांव में सुनसान में ले जाकर रेप करने लगा. बच्‍ची के शोर मचाने पर उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी.

एसएसपी डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि हैरानी की बात ये है कि बेटियों का पिता होने के बाद भी आरोपी ने ऐसी घटना को अंजाम दिया. आरोपी की दो बेटियां हैं. उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है. इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी विनोद उर्फ पप्‍पू राय के खिलाफ सिकरीगंज थाने में आईपीसी की धारा धारा 364, 376, 302 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget