एक्सप्लोरर

राजस्थान चुनावः कांग्रेस की पहली लिस्ट में एथलीट कृष्णा पुनिया को टिकट

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी ने अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी कृष्णा पुनिया को भी चुनावी जंग में उतारा है. डिसकस थ्रो खिलाड़ी रहीं पुनिया2010 राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण के अलावा दो बार एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं.

जयपुर: कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. जारी लिस्ट में पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ अन्य क्षेत्र के लोगों को भी टिकट दिया है. इसमें अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी कृष्णा पुनिया के नाम प्रमुख हैं. पार्टी विपक्षी दलों के बागियों को भी टिकट देकर जीत का समीकरण साधना चाहती है.

कांग्रेस ने अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी एथलीट कृष्णा पुनिया को सादुलपुर सीट से टिकट दिया है. डिसकस थ्रो खिलाड़ी रहीं पुनिया 2010 राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण के अलावा दो बार एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीत चुकी हैं.

36 साल की कृष्णा पुनिया का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था. पुनिया की शादी राजस्थान के एक एथलीट से हुई है. वह शादी के बाद अपने पति से ही खेल की ट्रेनिंग लेती थीं. उन्होंने कई मंचों पर कहा है कि उनके पति के द्वारा दी गई उन्हें ट्रेनिंग के कारण ही वह 2010 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही थीं.

कैंडिडेट्स की जारी लिस्ट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सचिन पायलट को टोंक विधानसभा से मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस ने राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री गिरिजा व्यास को उदयपुर से चुनावी अखाड़े में उतारा है. वरिष्ठ नेता सीपी जोशी को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है.

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर लाल डूडी को नोखा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया गया है. लिस्ट में बीजेपी के बागियों को भी साधने की खूब कोशिश हुई है. बुधवार को ही बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सांसद हरीश मीणा को देवली उनियारा से मैदान में उतारा गया है. बीजेपी से कांग्रेस में आए विधायक हबीबुर्रहमान को भी कांग्रेस ने टिकट दिया है.

राजस्थान में सात दिसंबर को एक चरण में वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे. यहां विधानसभा की 200 सीटें हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 163 सीटों पर शानदार जीत के साथ सत्ता में वापसी की थी. कांग्रेस महज़ 21 सीटों पर सिमट गई थी. इस बार बीजेपी अपनी गद्दी बचाने के लिए तो वहीं, कांग्रेस अपनी खोई जमीन पाने की लड़ाई लड़ रही है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान चुनावः कांग्रेस ने भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपियों के बेटा-बेटी को दिया टिकट राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने 152 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पायलट, गहलोत और सीपी जोशी को भी टिकट देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
'मेरी देह अस्पताल में लेकिन आत्मा...', अस्पताल से बाहर आना चाहते हैं देवेंद्र महतो, लिखी चिट्ठी
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
सड़क या स्विमिंग पूल? रियासी में गड्ढे वाली रोड के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget