एक्सप्लोरर

यूपी में अभी नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, अब तक 175 लोगों की मौत

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान गोण्डा, बांदा और कानपुर देहात में बारिश के कारण हुए हादसों में दो-दो लोगों तथा अम्बेडकर नगर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मिर्जापुर, लखनऊ और आजमगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दुश्वारियों का सबब बनी बारिश से कम से कम एक और हफ्ते तक निजात मिलने की उम्मीद नहीं है. राज्य में हो रही जानलेवा बारिश के कारण हुए हादसों में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही पिछली एक जुलाई से अब तक ऐसी दुर्घटनाओं में मरने वालों का आंकड़ा 175 तक पहुंच गया है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान गोण्डा, बांदा और कानपुर देहात में बारिश के कारण हुए हादसों में दो-दो लोगों तथा अम्बेडकर नगर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, मिर्जापुर, लखनऊ और आजमगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

सूबे में एक जुलाई से अब तक वर्षाजनित हादसों में 175 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 144 लोग जख्मी भी हुए हैं. इनमें से ज्यादातर मौतें दीवार ढहने, पेड़ उखड़ने, बिजली गिरने और जमीन धंसने की घटनाओं में हुई हैं.

इस बीच, आंचलिक मौसम केन्द्र के निदेशक जे. पी. गुप्ता के मुताबिक अभी लगभग एक सप्ताह तक बारिश का सिलसिला नहीं थमेगा. हालांकि अब प्रदेश में भारी वर्षा नहीं होगी, लेकिन हल्की बारिश और बूंदाबांदी जारी रहेगी.

मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में ज्यादातर स्थानों पर जबकि पश्चिमी हिस्सों में कुछ जगहों पर बारिश हुई.कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई.

इस दौरान मिर्जापुर, मुसाफिरखाना और चुर्क में 14-14 सेंटीमीटर, बहेड़ी और बरेली में 13-13, हैदरगढ़, ज्ञानपुर एवं रायबरेली में 12-12, लखनऊ, हंडिया, मुहम्मदाबाद और जौनपुर में 11-11, छतनाग और कुण्डा में आठ-आठ, फुरसतगंज, इलाहाबाद, ककरही और बरेली में सात-सात सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों और पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है. अगले दो दिनों तक सूबे के पूर्वी भागों में अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की सम्भावना है. वहीं, छह अगस्त को पश्चिमी भागों में भी मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और अनेक इलाकों में वर्षा होने के प्रबल आसार हैं.

इस बीच, केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में पिछले करीब एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से घाघरा, शारदा, सई, यमुना समेत विभिन्न नदियां उफान पर हैं और वे कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

घाघरा नदी एल्गिनब्रिज और अयोध्या में खतरे के निशान को पार कर गई है. शारदा नदी पलियाकलां में लाल निशान से ऊपर बह रही है. वहीं शारदानगर में इसका जलस्तर खतरे के चिह्न के नजदीक पहुंच चुका है. सई नदी रायबरेली में खतरे के निशान को पार कर गई है. यमुना नदी का जलस्तर भी प्रयागघाट (मथुरा) में लाल चिह्न से ऊपर निकल गया है. गंगा नदी अंकिनघाट और नरौरा में खतरे के निशान के नजदीक पहुंच गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget