एक्सप्लोरर

रायबरेली: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से मिलीं प्रियंका गांधी, कहा 'सत्ताधारी गुंडे लोकतंत्र को चोटिल कर रहे हैं'

बता दें कि प्रियंका ने पार्टी मुख्यालय में विधायक अदिति सिंह से मुलाकात की, और उनसे घटना के बारे में विस्तार से बातचीत की. विधायक अदिति सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उनपर जानलेवा हमला कराया.

रायबरेली: रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर कथित हमले के एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधायक से यहां मुलाकात की, और उन्होंने कहा कि सत्ताधारी गुंडे लोकतंत्र को चोटिल कर रहे हैं.

प्रियंका ने पार्टी मुख्यालय में विधायक अदिति सिंह से मुलाकात की, और उनसे घटना के बारे में विस्तार से बातचीत की. विधायक अदिति सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह ने उनपर जानलेवा हमला कराया.

प्रियंका ने कहा, "सत्ताधारी गुंडों ने जो कुछ किया, उससे लोकतंत्र को चोट पहुंची है. हमने तीन दिन पहले ही प्रशासन से कहा था कि जिला पंचायत के अविश्वास प्रस्ताव में सबकुछ पारदर्शी हो, लेकिन अफसरों ने नाइंसाफी की. हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं. रायबरेली में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं है."

उन्होंने कहा, "हम इस मामले में चुनाव अयोग से अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे. जरूरत पड़ी तो कानून के अन्य रास्ते भी हैं."

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि "डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, और अब यह लड़ाई आपकी नहीं, हमारी है."

प्रियंका ने कहा कि जिस तरह जिला पंचायत सदस्यों को वाहनों से खींच-खींचकर मारा-पीटा गया, आखिर यह कैसा लोकतंत्र है.

उन्होंने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस का कोई भी कार्यकर्ता अगर दिनेश से संबंध रखेगा तो उसे तत्काल पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा.

गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले मंगलवार को जमकर बवाल हुआ था. मारपीट, फायरिंग और अपहरण की घटनाएं हुईं. इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव की अगुआई करने वाले जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए.

उसके बाद रायबरेली-लखनऊ राजमार्ग पर मंगलवार को कथित तौर पर अदिति सिंह पर हमला किया गया, जिसमें उनकी कार पलट गई और उन्हें चोटें आईं.

बाद में जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी ने एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अराजकता को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जबकि एमएलसी दिनेश सिंह ने आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

दुर्गा पूजा और मोहर्रम एक साथ हुए तो मैंने मोहर्रम के जुलूस का समय बदलवाया था-योगी आदित्यनाथ

यूपी: मायावती 23 मई के बाद बीजेपी में शामिल हो जायेंगी- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

यूपी: दलितों को गुमराह करने में लगी हुई है बीजेपी- मायावती

यूपी: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह से मिलने के लिए रायबरेली पहुंचीं प्रियंका गांधी, हुआ था जानलेवा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
सोनम वांगचुक से मिले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस का जिक्र कर मोदी सरकार को चेताया
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Old SBI Passbook: घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
घरवालों को मिली SBI की 20 साल पुरानी पासबुक मिली, खाते में रकम देखकर चौंक जाएंगे आप
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
Embed widget