एक्सप्लोरर

मेरठ: चिता पर शहीद पिता के पार्थिव शरीर को देख चीख उठा ढाई साल का आरव

पुलवामा में आतंकियों से साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेरठ के अजय कुमार का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया. अजय के ढाई साल के बेटे आरव ने पिता को मुखाग्नि दी.

मेरठ: पुलवामा में आतंकियों से साथ मुठभेड़ में शहीद हुए मेरठ के अजय कुमार का राजकीय सम्मान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया. अजय के ढाई साल के बेटे आरव ने पिता को मुखाग्नि दी. मगर थोड़ी देर बाद जब आग की लपटें ऊंची हुई तो चिता में अपने पिता को जलते देख आरव का रोना फूट पड़ा. मेरठ के बसा टीकरी गांव में यह दृश्य देखकर अच्छे-अच्छों के कलेजे कांप गये.

शहीद अजय कुमार ने 2011 में भारतीय सेना में नौकरी ज्वाइन की थी. मार्च 2015 में उनकी विवाह प्रियंका के साथ हुआ. उनका बेटा आरव अभी महज ढाई साल का है. पिता की शहादत की खबर 18 फरवरी को सुबह तीन बजे परिवार के पास पहुंची. तब से पूरे परिवार और आसपास विलाप की आवाजें आरव को परेशान कर रही थी. मगर वह मासूम नहीं समझ पाया कि आखिर हुआ क्या है.

आज सुबह करीब 11 बजे शहीद अजय कुमार का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा. सेना का लाव-लश्कर और घर के बाहर हजारों लोगो की भीड़ देखकर आरव का मन परेशान था. हर चेहरा उसे रोता हुआ दिख रहा था. घर के आंगन में जब पिता का पार्थिव शरीर पहुंचा तो उसे देखकर घर के लोग विलाप करते दिखे. पिता की अंतिम यात्रा के दौरान वह अपने दादा की गोद में था. वह कभी खुद रोते तो वह भी रोने लगता था. उसे रोता देखकर वह चुप हो जाते और नन्हें आरव को पुचकारते हुए चुप करने की कोशिश करने लगते थे.

मेरठ के शहीद को श्रद्धाजंलि देने उमड़ी भीड़, मां बोली- पोता भी जाएगा भारत मां की सेवा में

अन्तेष्टि स्थल पर ताबूत से निकालकर शहीद का शरीर चिता पर रखा गया. अपने दादा की गोद में आरव देख रहा था कि जिन पापा को इतने सारे लोग लेकर घर के आंगन में आये. उनको लकड़ियों की चिता पर रख दिया. इसके बाद वहां आये लोगो ने शहीद की चिता पर फूल-मालाऐं चढ़ाकर शहीद को नमन किया. श्रद्धांजलि के बाद आरव के हाथ से ही अजय कुमार को मुखाग्नि दिलाई गयी.

शहीद जवान अजय कुमार की मां ने कहा- पाकिस्तान इतना बड़ा नहीं है कि भारत उसे खत्म न कर सके

यहां तक को वह चुप रहा..लेकिन जब 20 मिनट बाद चिता से आग की ऊंची लपटें उठना शुरू हुई तो उसकी चीख निकल गई. यह देखकर कि उसके पापा को आग में जलाया जा रहा है, वह डरकर बुरी तरह रोने लगा. उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे. किसी तरह दादा ने उसे चुप कराने की कोशिश की. उसकी आवाज गले से बाहर नही आ पा रही थी लेकिन उसकी सिसकियां किसी भी पत्थरदिल को भी रूलाने के लिए काफी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी प्रपोज्ड लेक सिटी?
'भोपाल मास्टर प्लान-2047' का ड्राफ्ट तैयार, जानें कैसी होगी प्रपोज्ड लेक सिटी?
'ज्ञानेश कुमार संवाद करें या फिर...' CEC विवाद पर बोले वारिस पठान
'ज्ञानेश कुमार संवाद करें या फिर...' CEC विवाद पर बोले वारिस पठान
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!
उत्तराखंड को केंद्र से बड़ी राहत, अब सर्दियों में बिजली की नो टेंशन!

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
SIR विवाद: 'जनादेश को स्वीकार करना सीखें', EC के समर्थन में उतरे चंद्रबाबू नायडू
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'बहुत बुरी बात है... राहुल गांधी माफी मांगें', नेता प्रतिपक्ष पर क्यों बरसे CM मोहन यादव?
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
'कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि...', रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर दिया बड़ा बयान
The Vvaan vs The Paradise BO Saturday: 'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
'द पैराडाइज' 76 करोड़ के पार, जानें- 'द वन' का संडे कलेक्शन
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
Video: कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला, फेंके गए अंडे, TMC विधायक बोले- यह जंगलराज
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
मौसंबी की खेती में कितनी कमाई? जान लें लागत से मुनाफे तक का हिसाब
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
एक हफ्ते के अंदर खोलें होर्मुज..., वॉर खत्म करने के लिए US को ईरान ने भेजे ये नए प्रस्ताव
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
'ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा, नहीं तो...', ममता ने बताया INDIA गठबंधन का प्लान
Embed widget