एक्सप्लोरर

यूपी: हिन्दुओं को हिंसक बताने वाले बयान को लेकर येचुरी का चौतरफा विरोध, RSS ने भी जताया एतराज

सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा था कि हिन्दू लोग हिंसक नहीं हो सकते, यह कहना गलत है. उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत में हिंसा के अनेक उदाहरण देखे गए हैं और हिन्दू शासकों ने भी हिंसा की है.

प्रयागराज: हिन्दुओं को हिंसक बताने का विवादित बयान देने वाले सीपीएम नेता सीताराम येचुरी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. योग गुरु बाबा रामदेव और साधू संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद के बाद अब राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी येचुरी के इस बयान पर कड़ा एतराज जताया है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है.

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने प्रयागराज में कहा है कि सीताराम येचुरी का यह बयान देश को बांटने वाला है. वह खुद हिन्दू हैं, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, क्योंकि वह स्वभाव से हिंसक हैं और उनकी सोच देश को बांटने व नफरत फैलाने वाली है. उन्होंने कहा कि सीताराम येचुरी के इस बयान से देश में वामपंथ की सोच उजागर हुई है। इंद्रेश कुमार ने कहा है कि येचुरी को अपने इस बयान के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ देश की एकता व अखंडता को तोड़ने की साजिश रचने के क़ानून के तहत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा था कि हिन्दू लोग हिंसक नहीं हो सकते, यह कहना गलत है. उन्होंने कहा कि रामायण और महाभारत में हिंसा के अनेक उदाहरण देखे गए हैं और हिन्दू शासकों ने भी हिंसा की है.

बाबा रामदेव ने येचुरी पर पलटवार करते हुए कहा कि करीब 12 करोड़ लोगों की कम्युनिस्ट ने हत्या की है. कम्युनिस्ट लोगों का विश्वास रक्त क्रांति में रहा है. उन्होंने कहा कि येचुरी में हिम्मत है तो वह कहें कि कम्युनिस्ट क्रूर होते है, मुगलों ने इस्लाम के विस्तार के लिए करोड़ों लोगों की हत्या की है. उन्होंने कहा कि येचुरी हिन्दू धर्म में हिंसा का एक प्रमाण दें.

रामदेव ने कहा, ''अगर येचुरी को राम और सीता के नाम से इतनी आपत्ति है तो अपने नाम से सीता और राम हटाकर रावण, कंस या औरंगजेब रख लें.'' उन्होंने कहा कि येचुरी ने बयान देकर भारतीय समाज का अपमान किया.

बाबा रामदेव ने कहा. ''भारत की सभ्यता वर्षों पुरानी है और येचुरी ने इस तरह का बयान देकर पूरे भारतीय समाज और सभ्यता संस्कृति को अपमानित किया है. येचुरी को अपने बयान के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए.''

यूपी: प्रतापगढ़ में बोले PM, 'गठबंधन के बहाने सपा-कांग्रेस ने मायावती का फायदा उठाया'

यूपी: सिर्फ 23 मई तक है बुआ और बबुआ का साथ- योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर: सपा-बसपा गठबंधन का मेल तेल-पानी जैसा, 24 कैरेट सोना मौजूद तो तांबा-पीतल कौन लेगा- सुरेश खन्‍ना

जानिए यूपी की उन 14 लोकसभा सीटों के बारे में जहां 6 मई को होनी है वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
योगी सरकार के मिशन रोजगार को गति देने की पहल, युवाओं को योजनाओं से जोड़ रहा यूपीकॉन
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget