एक्सप्लोरर

नाराजगी: योगी से पूछेंगे कि कुंभ मेला करा रहे हैं या फिर व्यवसाय कर रहे हैं- पायलट बाबा

कुंभ मेला क्षेत्र में शिविर के लिए जमीन आवंटन घटाकर करीब आधा किए जाने से व्यथित पायलट बाबा ने रविवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि कुंभ मेला करा रहे हैं या फिर व्यवसाय कर रहे हैं.

प्रयागराज: कुंभ मेला क्षेत्र में शिविर के लिए जमीन आवंटन घटाकर करीब आधा किए जाने से व्यथित पायलट बाबा ने रविवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि कुंभ मेला करा रहे हैं या फिर व्यवसाय कर रहे हैं. कुंभ नगरी में सेक्टर 14 में अपने शिविर में पायलट बाबा ने कहा, “हम सन 82 से कुंभ मेला में शिविर लगा रहे हैं और हमें चार लाख वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र मिलता रहा है.”

उन्होंने कहा, “इस बार मेला का क्षेत्रफल बढ़ने के बावजूद हमारे शिविर के लिए भूमि आवंटन घटाकर आधा कर दिया गया है. शिविर के पास की जमीन पंडों को आवंटित कर दी गई है और कमाल की बात है कि ये पंडे जमीन बेच रहे हैं.”

पायलट बाबा ने कहा, “मैंने उत्तराखंड के मुख्य सचिव से लेकर बीजेपी के नेताओं तक से कहा लेकिन मेला अधिकारी किसी की नहीं सुन रहे. मेलाधिकारी हर बार शिविर आने का आश्वासन देते हैं, लेकिन आते नहीं हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुझे जानते हैं.. मैं उनसे पूछूंगा कि मेला करा रहे हैं या व्यवसाय कर रहे हैं.”

उन्होंने कहा, “हम यहां शांति का प्रसार करने आए हैं.. हमारे लोग कुत्ता-बिल्ली नहीं हैं, जो इन अधिकारियों के पीछे घूमें. इस शिविर में विदेशों से करीब 2,000 भक्त आएंगे जिनके रहने के लिए हम अपने खर्च से डबल स्टोरी आवास बनवा रहे हैं. यज्ञ के लिए, भंडारे के लिए भोजन बनाने की जगह नहीं है.”

इस संबंध में मेलाधिकारी विजय किरण आनंद से फोन से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन मेलाधिकारी ने फोन नहीं उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
अभिजीत दीपके बोले, 'कल INDIA गठबंधन ने प्रदर्शन किया लेकिन वैसा...'
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी
'दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई...', उपद्रवियों को CM योगी चेतावनी

वीडियोज

Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs
Salman Khan की Monster में 50 दिन का खतरनाक Action! Eid 2027 पर रिलीज होगी फिल्म?
Prithvi Shaw और Akriti Agarwal का Patch-Up! Engagement टूटने के बाद फिर शुरू हुई Love Story
सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
LIVE: राहुल गांधी के आवास पर होने वाली बैठक पर बोले पवन खेड़ा- तय होगी रणनीति
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget