एक्सप्लोरर

कन्हैया कुमार की बदसलूकी के बाद पटना एम्स के डॉक्टर नाराज, हड़ताल पर गए

डॉक्टर्स का आरोप है कि कन्हैया रविवार की रात एम्स में भर्ती अपने एक मित्र और एआईएसएफ नेता सुशील कुमार से मिलने यहां पहुंचे थे. कन्हैया के साथ करीब 40-50 समर्थकों ने उनके साथ ट्रॉमा इमरजेंसी में जाने का प्रयास किया. रोकने की कोशिश की तो गार्ड के साथ मारपीट की गई.

पटना: पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टर्स ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. वे सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं. डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डॉक्टर्स का आरोप है कि कन्हैया रविवार की रात एम्स में भर्ती अपने एक मित्र और एआईएसएफ नेता सुशील कुमार से मिलने यहां पहुंचे थे. कन्हैया के साथ करीब 40-50 समर्थकों ने उनके साथ ट्रॉमा इमरजेंसी में जाने का प्रयास किया. कन्हैया के समर्थकों को जब सुरक्षा गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो गार्ड के साथ मारपीट की गई. वार्ड में तैनात डॉक्टर्स ने जब उनके समर्थकों को वापस जाने को कहा तब भी समर्थक वापस नहीं गए और उन्होंने डॉक्टर्स से दुर्व्यवहार किया. एम्स में काफी देर तक लेकर हंगामा होता रहा.

कन्हैया कुमार की बदसलूकी के बाद पटना एम्स के डॉक्टर नाराज, हड़ताल पर गए

पटना एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार ने सोमवार को बताया कि इस घटना के बाद सभी डॉक्टर्स ने काम बंद कर दिया है. उन्होंने कहा कि एम्स प्रशासन से मिलकर आरोपियों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करने और डॉक्टर्स की सुरक्षा की मांगों को लेकर सभी हड़ताल पर चले गए हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रशासन और सरकार उनकी मांगें सोमवार तक नहीं मानते हैं तो सोमवार की रात से चिकित्सक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने की वजह से मरीजों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस मामले में अब तक कन्हैया कुमार का कोई बयान सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget