एक्सप्लोरर

लव मैरिज पर जज की बेटी को पिता से खतरा, हाई कोर्ट ने खुद कराए सुरक्षा के इंतजाम

पटना हाई कोर्ट ने एएसपी को आदेश दिया कि वे लड़की की सुरक्षा के लिए एक महिला पुलिस ऑफिसर को तैनात करें. वहीं कोर्ट ने सीएनएलयू को आदेश दिया कि वे लड़की के रहने, खाने-पीने समेत सभी खर्च उठाएं.

पटना: जजों की आम जनता के बीच एक आदर्श छवि होती है. आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकार और न्याय का फैसला करने वाले जज अपने निजी जिंदगी में भी इन चीजों को लागू करते होंगे. लेकिन हमेशा ये बात सही नहीं होती है. ऐसा ही एक मामला बिहार से आया है जहां आरोप है कि एक जज अपनी बेटी को उसकी इच्छा के मुताबिक शादी नहीं करने दे रहे हैं.

हालांकि पटना हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए लड़की के लिए चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के गेस्टहाउस में रहने का इंतजाम करने का आदेश दिया है. दरअसल जिला और सत्र न्यायालय जज की बेटी सुप्रीम कोर्ट के एक वकील से प्यार करती है और वो अपना घर छोड़ कर उससे शादी करना चाहती है. लेकिन घरवाले उसकी इस इच्छा के खिलाफ हैं. लड़की ने चाणक्या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी(सीएनएलयू) से ग्रेजुएशन की है.

पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेन्द्र मेनन और जस्टिस राजीव रंजन की डिवीजन बेंच ने पटना एएसपी को आदेश दिया कि वे लड़की की सुरक्षा के लिए एक महिला पुलिस ऑफिसर को तैनात करें. वहीं कोर्ट ने सीएनएलयू को आदेश दिया कि वे लड़की के रहने, खाने-पीने समेत सभी खर्च उठाएं. इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस के चैंबर में हुई थी जहां पर इस केस से जुड़े लोगों के अलावा और किसी के मौजूद रहने की इजाजत नहीं थी.

बता दें कि 22 जून को एक न्यूज़ पोर्टल पर खबर छपी थी कि जिला और सत्र न्यायालय के जज और उनकी पत्नी को जब ये पता चला कि उनकी बेटी किसी से प्यार करती है तो उन्होंने उसे बाहर कर दिया. इसी मामले पर शनिवार को कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था.

कोर्ट ने लड़की के लिए किसी और जगह रहने का इंतजाम इसलिए करवाया क्योंकि उसने मना कर दिया था कि वो अपने घरवालों के साथ नहीं रहना चाहती है. इस मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी. तब तक के लिए लड़की को ये मौका दिया गया है कि उसका अंतिम फैसला क्या है. हालांकि लड़की ने कोर्ट को पहले ही बता दिया है कि वो जिससे प्यार करती है उसी से शादी करना चाहती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
कुलगाम हमला: BJP ने पूर्व CM को घेरा, '6 महीने का वीजा...'
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget