एक्सप्लोरर

यूपी: मुजफ्फरनगर में बच्चों को मुर्गा बनाकर घुमाया, वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन ने लिया एक्शन

यूपी के मुजफ्फरनगर से एक वीडियो सामने आया है जो काफी चौंका देने वाला है. इस वीडियो में दो टीचर कुछ बच्चों को मुर्गा बनाकर घुमाते दिख रहे हैं.

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में छात्रों को मुर्गा बनाकर पीटने के मामले में एक शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है और एक अन्य को निलंबित किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहने पर स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ भी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई है.

अधिकारियों ने बताया कि भोपा पुलिस थाने के मोरना गांव स्थित महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज में 20 अगस्त को छात्रों के देर से आने पर बेंत से उनकी पिटाई की गई और मुर्गा बनने की सजा दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की.

अधिकारी ने बताया कि संजू चौधरी को बर्खास्त और उसके सहयोगी रवि कुमार को निलंबित किया गया है. स्कूल के प्रधानाचार्य फूल सिंह की सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज की गई है. जिलाधिकारी जे.सेल्वा कुमारी के मुताबिक 50 बच्चों को स्कूल देर से आने पर सजा दी गई.

वायरल हुआ था वीडियो

इस घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें साफ दिख रहा था कि भरी दोपहर में टीचर ने ना केवल छात्रों को मुर्गा बनाया है बल्कि उसे इसी तरह चलने पर विवश भी किया है. इस दौरान बच्चों को पीटा भी गया. इस पूरे वाकये को किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि काफी बड़ी संख्या में बच्चों को मुर्गा बनाया गया है और उसी तरह से उन्हें चलने पर भी मजबूर किया जा रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही इलाके भर में हडकंप मच गया और पुलिस, प्रशासन को भी सूचित किया गया.

जिन बच्चों को ये सजा दी गई वे स्कूल देर से पहुंचे थे. चूंकि प्रिंसिपल को ये पूरा मामला पता था और फिर भी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए प्रशासन ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget