एक्सप्लोरर

अमित शाह ने कहा था कि या तो विलय कर लो वरना बर्बाद कर दूंगा- ओमप्रकाश राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस बार जो बातें कहीं हैं वो चर्चा का विषय बन गई हैं. जानिए आखिर क्या कहा है उन्होंने.

वाराणसी: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जनसभा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा," अमित शाह ने मुझसे कहा था कि भाजपा में विलय कर लो लेकिन वो नहीं जानते थे कि हम महाराजा सुहेलदेव के वंशज हैं जो 40 किलो की तलवार चलाते थे."

उन्होंने कहा,"17 फरवरी को अमित शाह ने मुझसे कहा कि या तो अपनी पार्टी विलय कर लो नहीं को बर्बाद कर दूंगा."

राजभर ने कहा कि 14 मार्च को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मुझे रात के 12 बजे अपने आवास पर बुलाया था. मैं वहां गया तो वहां भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा मौजूद थे. उन्होंने हमसे कहा कि आप हमारी पार्टी के सिम्बल से चुनाव लड़ जाओ हम आप को घोसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना रहे हैं.

उन्होंने कहा," मैंने इंकार कर दिया और कहा कि यह संभव नहीं है तो उन्होंने कहा कि तुम्हें यह करना होगा जिस पर मैंने सख्ती से मना किया और आज आपके सामने हूं, तीन मंत्री पद और पांच सदस्यों का इस्तीफा दिलवाकर क्योंकि हमें पार्टी चाहिए जो हमारी आवाज़ है, आप की आवाज़ है."

ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि उन्होंने 30 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और इन सभी 30 सीटों में से सिर्फ 3 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे बाकी से उनका सूपड़ा साफ़ हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि जैसे गुजरात और बिहार में शराब बंद हुई है वैसे ही उत्तर प्रदेश में भी हो जाए पर नहीं ये हमें शराब पिलाकर अपना वोट लेना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं होगा.

ओमप्रकाश राजभर ने उपस्थित जनसमुदाय से अपील की कि सभी लोग अपने मोबाइल का एक रुपया खर्च करके अपने रिश्तेदारों नातेदारों को मैसेज और फोन करें कि राजभर को ही वोट पड़े और कहीं नहीं. वहीं सभा की शुरुआत में ओमप्रकाश राजभर ने मोबाइल से कई शायरी पढ़कर खूब तालियां बटोरीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी देश की भावना को...'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में मतदान की रफ्तार तेज, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget