लकी ड्रॉ और हॉलीडे पैकेज के नाम पर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
'हैलो आपका लकी ड्रॉ निकला है, आपको सस्ता हॉलीडे पैकेज ऑफर किया जाता है'. क्या कभी ऐसा कॉल आपको आया है? नोएडा में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जो लोगों को ऐसे ही ठगता था.

नोएडा: सस्ते हॉलीडे पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले चार शातिर बदमाशों को नोएडा साइबर सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 11 कम्प्यूटर, चार हेडफोन, आठ मोबाइल फोन, 12 डेबिट कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद किये हैं.
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) अविनाश कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर नोएडा साइबर सेल ने आज सेक्टर 16 में छापा मारा. उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुमित कुमार झा, गौरव, उमेश कुमार व शिवम को गिरफ्तार किया.
छात्राओं से कराया जाता था झाड़ू-पोंछा, वीडियो वायरल होने के बाद चार टीचर बर्खास्त
बहराइच में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज
अविनाश कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सस्ते हॉलीडे पैकेज देने के नाम पर लोगों को ठगते थे. पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन लोगों ने अब तक सैकड़ों लोगों से ठगी की है.
इन लोगों ने एक वेबसाइट बना रखी थी. उस पर सस्ते हॉलीडे पैकेज का झांसा दिया जाता था. लोगों को फोन किए जाते थे और उपहार, लकी ड्रॉ आदि के जाल में फंसाया जाता था. पेमेंट होने के बाद ना तो किसी को टूर पैकेज दिया जाता था और ना ही कोई उपहार.
पुलिस काफी वक्त से ऐसे गिरोहों की तलाश में है. पुलिस को ये भी पता चला है कि ये लोग इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से फोन करते थे ताकि नंबर आदि ट्रैस ना किया जा सके लेकिन पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद लेकर इस गिरोह को दबोच लिया.
लखनऊ: सेना ने निष्क्रिय किए 555 बम, 14 सालों से जमीन में थे दफन
2019 में भाजपा को सजा देंगे, 'हिन्दू विरोधी ताकतों' को हराएंगे: प्रवीण तोगड़िया






















