News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

नोएडा: कब्र खोदकर निकाल ली महिला की लाश, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

दादरी के पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के गांव ऊंचा अमीरपुर की रहने वाली बजुर्ग महिला रईसन (75 वर्ष) का सोमवार शाम निधन हो गया. उनके शव को गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया. देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाल दिया.

Share:

नोएडा: राजधानी से सटे नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के ऊंचा अमीरपुर गांव में सोमवार शाम दफनाये गये एक मुस्लिम महिला के शव को असामाजिक तत्वों ने देर रात कब्र से निकालकर बाहर रख दिया. मंगलवार तड़के यह घटना पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. मौके पर सैकड़ों की तादाद में पहुंचे लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

दादरी के पुलिस उपाधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि थाना जारचा क्षेत्र के गांव ऊंचा अमीरपुर की रहने वाली बजुर्ग महिला रईसन (75 वर्ष) का सोमवार शाम निधन हो गया. उनके शव को गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया. देर रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाल दिया.

बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान की जमीन पर भू- माफिया की नजर है.

घटना की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर सैकड़ों की तादाद में पहुंचे ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पाकर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया.

अधिकारी ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Published at : 05 Feb 2019 03:35 PM (IST) Tags: UP news NOIDA ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट

टॉप स्टोरीज

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान

CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें