एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने व्यापारियों से कहा- डरने की जरूरत नहीं, जो जुर्म करेगा उसे नहीं छोड़ेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कारोबारियों से कहा कि चिंता मत कीजिए, कभी-कभी बेमतलब का मन में डर होता है. आपको कोई समस्या आई तो हम तुरंत आपको सुरक्षा प्रदान करेंगे.

नई दिल्ली: नीतीश कुमार सोमवार को बिहार के खाद्यान्न व्यवसायियों के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने साफ-साफ कहा कि सुरक्षा की चिंता मत कीजिए. अगर आपको कोई समस्या आई तो हम तुरंत आपको सुरक्षा प्रदान करेंगे.नीतीश कुमार ने कहा, ''बिहार में किसी को भी किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है. हमारी सरकार न किसी को फंसाती है और न ही किसी को बचाती है.''

नीतीश कुमार ने आगे कहा, "60 प्रतिशत घटनाएं जो घट रही है वो भूमि और संपत्ति विवाद को लेकर है. इस तरह के लोगों की एक मनोवृत्ति है, ऐसी मनोवृत्ति सभी की नहीं है. कुछ लोगो का ही ऐसा रवैया है. बिहार में ही नही बल्कि पूरे देश में लोगों की मनोवृत्ति ज्यादा तर अच्छी है, लेकिन कुछ लोग हैं जो पता नहीं कब क्या कर दें. जब कोई जुर्म करेगा तो हम किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं.''

नीतीश कुमार ने आगे कहा, ''आप ये जान लें कि हमने आजतक ना किसी को फंसाया और ना किसी को बचाया है. कोई गड़बड़ करता है तो उसे अंदर जाना होगा. न्यायपालिका से जो सजा होगी उसे भुगतना होगा.'' उन्होंने आगे कहा,'' अगर कोई समस्या है तो आप हमें तत्काल सूचित करें. हम जरूर आपको सुरक्षा प्रदान करेंगे और गड़बड़ करने वाले को छोड़ेंगे नहीं. उसके लिए जो भी करना हो हम करेंगे, इसलिए चिंता छोड़कर मन से काम करें. आपके ऊपर बिहार का भविष्य निर्भर है.''

सुशील मोदी का किया बचाव

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित सम्मेलन में नीतीश कुमार ने सुशील मोदी का भी बचाव किया. उन्होंने कहा, ''अभी हमारे साथी उपमुख्यमंत्री जी ने जितने तथ्य और तर्क के आधर पर अपनी बात रखी है वो सही है. चारो तरफ मंदी का माहौल जो बनाया जा रहा है वह गलत है. बिहार कई तरह के समस्याओं को झेलता है लेकिन अब व्यवसाय बढ़ रहा है. लोगों की क्रय शक्ति भी बढ़ी है और बिहार का विकास दर भी बढ़ा है.''

उन्होंने आगे कहा,''अभी हमारे उपमुख्यमंत्री जी सावन-भादो की बात कर रहे थे. आप सब जानते है कि एकबार जुलाई में बाढ़ आई, जिसमें 13 जिलें प्रभावित हुए, इसमें 12 जिले अधिक प्रभावित हुए और एक जिला पश्चिमी चंपारण कम प्रभावित हुआ. इस दौरान लाखों परिवारों को हमनें सहायता प्रदान की. उसके बाद कम वर्षा के कारण सूखे की स्थिति आई. आज हमनें इसपर बैठकर चर्चा की. इनकी मदद करने के लिए पूरा आधार हमने तैयार किया है.''

नीतीश कुमार ने कहा, ''पहले पटना जैसे शहर में भी 24 घंटे बिजली नहीं रहती थी. अब हमने पूरे बिहार के हर गांव में, हर परिवार को बिजली देने का काम किया है. अब जब बेहतरीन सड़क हो गई है, नई नीति भी बन गई है, बिजली भी पहुंच गई है . सारी सुविधाओं की वजह से पढ़ने वालों की संख्या बढ़ी है. पहले लोग लड़की को स्कूल नही भेजते थे अब स्कूलों में लड़का-लड़की की संख्या बराबर है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा मार्च शुरू, पुलिस ने 30 मीटर आगे ही रोका, वहीं धरने पर बैठे छात्र
Live: विधानसभा मार्च शुरू, पुलिस ने 30 मीटर आगे ही रोका, वहीं धरने पर बैठे छात्र
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
Moradabad Kanwar Yatra 2026: मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget