एक्सप्लोरर

लालू यादव जैसे लोगों से समझौता नहीं करते तो राहुल गांधी की प्रतिष्ठा और बढ़ती- नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी राजद के साथ गठबंधन करने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी पर सोमवार को निशाना साध. उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसे लोगों से कंप्रोमाइज नहीं करते तो उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ती.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव की पार्टी राजद के साथ गठबंधन करने के लिये कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी पर सोमवार को निशाना साध. उन्होंने कहा कि अगर वे ऐसे लोगों से कंप्रोमाइज नहीं करते तो उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ती.

पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में आयोजित लोकसंवाद के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,'' वे अध्यादेश फाड़ने वाले व्यक्ति हैं और आज भ्रष्टाचार करने वाले वैसे लोगों से ही इनलोगों ने समझौता किया है, जिन्हें कोर्ट से सजा मिली हुई है. यदि वे ऐसे लोगों से समझौता नहीं करते तो उनकी प्रतिष्ठा और बढ़ती'' नीतीश ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है और वे अब अपने रोजगार के लिए ही चिंतित हैं.

नीतीश ने चारा घोटाला मामले में सजा याफ्ता लालू की ओर इशारा करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का यह स्पष्ट निर्देश है कि सजा मिलने पर जनप्रतिनिधि के सदन की सदस्यता समाप्त हो जाती है. इसके बाद भी लोग पता नहीं देश को कहां और किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जो भी भ्रष्टाचार से समझौता करेगा, उसे देश की जनता का सहयोग और समर्थन नहीं मिलेगा.

राहुल के केंद्र के सत्ता में आने पर हर गरीब परिवार को न्यूनतम आमदनी की गारंटी के वादे के बारे में कहा कि चुनाव आने वाला है इसलिए लोग कुछ भी वादा कर सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष के अपनी पार्टी के केंद्र में सत्ता में आने पर पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने के वादे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नीतीश ने सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस के जमाने में और जब 10 वर्षों तक संप्रग का शासन रहा तब यह काम क्यों नहीं संभव हो सका.

नीतीश ने कहा कि सांसद रहते हमने इस मुद्दे को कई बार उठाया लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया. नीतीश ने कहा कि अभी कुछ ही दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना विश्वविद्यालय में आये थे तो हमने सुझाव दिया था, जिसको देखते हुए राहुल गांधी चुनावी फायदे के हिसाब से इस तरह की बात कर रहे हैं.

बता दें कि कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली में राहुल के प्रदेश की नीतीश सरकार के कामकाज पर प्रश्न उठाए थे. इसपर बोलते हुए नीतीश ने कहा कि रैली के जरिये बिहार की स्थिति पर सवाल उठाने वाले लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि इस बिहार की वृद्धि दर 11.3 प्रतिशत है. बीते 13 वर्षों में बिहार में कृषि, सड़क, बिजली सहित अन्य क्षेत्रों में कितना काम हुआ है, उत्पादन और उत्पादकता में कितनी बढ़ोतरी हुई है, इसका आकलन कर लेना चाहिए.

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण मसले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरू से ही इस पर हमारा रुख स्पष्ट है. इस मसले का समाधान कोर्ट के निर्णय से या आपसी सहमति से ही होना चाहिए.

एरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर पुलिस लाठी चार्ज को लेकर उनकी पार्टी द्वारा आज के बिहार बंद के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी एक्टिविटी हुई, टेलीविजन के माध्यम से उसे सभी लोगों ने देखा कि पुलिस वालों ने कब लाठी चलाई. उन्होंने कहा कि जान बुझकर ऐसी परिस्थिति पैदा की गयी है. ऐसे हालात में पुलिसकर्मियों को पूरे तौर पर धैर्य और संयम के साथ सारी चीजों को देखते हुए कार्रवाई करनी चाहिए. पुलिस-प्रशासन के लोग धैर्य का परिचय दें, ऐसी स्थिति में रियेक्ट करने की आवश्यकता नहीं है. पब्लिसिटी पाने एवं चुनावी लाभ लेने के लिए यह पुराना तरीका है और कुछ लोगों की यह आदत भी होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
डूंगरपुर में 'वागड़ वीर' का आगाज, खाकी और युवा मिलकर करेंगे अपराध और नशे पर प्रहार
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget