एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नीतीश कुमार ने किए कई बड़े चुनावी एलान

नीतीश कुमार ने एलान किया कि एससी/एसटी और गृह विहीन पिछड़ों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए जमीन खरीदने हेतु राज्य सरकार राशि उपलब्ध कराएगी.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 अगस्त के मौके पर कई नई स्कीम का एलान किया है. 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह सौभाग्य का विषय है गांधी जी के चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने को मनाया. नीतीश ने कहा बिहार में कानून का राज है और भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सरकार न्याय के साथ विकास सभी वर्गों के लिए कर रही है. हाल में कुछ घटनाएं प्रकाश में आई हैं, आश्वस्त करते हैं कोई दोषी बख्शा नहीं जाएगा. स्पीडी ट्रायल करा कर और कठोर दंड देकर कानून का राज स्थापित करेंगे. उन्होंने कहा कि समाज में साम्प्रदायिक सदभाव रहे इसके लिए कोशिश करते रहेंगे. नीतीश कुमार के इन एलानों को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है.

नीतीश कुमार ने इन नई योजनाओं का किया एलान

  • मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत पंचायत से प्रखंड मुख्यालय तक यात्रियों को परिवहन की सुविधा दी जाएगी. इसके अंर्तगत अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के युवाओं को पंचायत में भाड़े पर चलाने के लिए यात्री वाहन खरीदने हेतु वाहन की कीमत का 50 प्रतिशत अथवा एक लाख रुपये अधिकतम अनुदान दिया जाएगा. यह चार से दस व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले वाहनों के लिए देय होगा.
  • किसानों के लिए आवश्यकतानुसार पैक्सों के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्र कम शुल्क पर उपलब्ध कराने के लिए 'हरित कृषि संयत्र योजना' शुरू की जाएगी. प्रत्येक पैक्स को अधिकतम 20 लाख रुपये की सहायता विभिन्न प्रकार के संयंत्रों को खरीदने के लिए प्राप्त होगी जिसमें 50 प्रतिशत ऋण और 50 प्रतिशत अनुदान होगा.
  • बिहारवासियों को अपराध, दुर्घटना संबंधित सूचना पुलिस तक पहुंचाने और पुलिस से सहयोग प्राप्त करने के लिए केंद्रीयकृत नियंत्रण कक्ष शुरू की जाएगी. इसका दूरभाष नंबर 100 होगा. सूचना दर्ज कराने पर तुरंत कार्रवाई होगी.
  • विभागों से संपर्क स्थापित करने के लिए 'जिज्ञासा कॉल सेंटर' की शुरुआत की जा रही है. इसमें सभी विभागों के लिए एक ही हेल्प लाइन नंबर होगा.
  • एससी/एसटी और गृह विहीन पिछड़ों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर बनाने के लिए जमीन खरीदने हेतु राज्य सरकार राशि उपलब्ध कराएगी.
  • पुराने जर्जर इंदिरा आवास के बदले नए घर के निर्माण के लिए राज्य सरकार की तरफ से अपने संसाधन से 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' आरंभ की जाएगी.
  • आज से सभी चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी में इलाज के लिए समय प्राप्त करने के लिए ऑन लाइन सुविधा शुरू की जा रही है.
  • लोक सेवा का अधिकार कानून के अंतर्गत जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी.
  • 1 सितंबर 2018 से राज्य के 534 अंचलों में ऑनलाइन दाखिल खारिज की प्रक्रिया शुरू होगी.
  • 2 अक्टूबर 2018 से अवर निबंधक कार्यालयों को अंचल कार्यालयों से जोड़ा जाएगा.
  • 2 अक्टूबर 2018 तक सभी अंचलों में ऑनलाइन लगान जमा करने की व्यवस्था अधिसूचित की जाएगी.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का फायदा लेने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए सरकारी सेवाओं में आरक्षण किया. बहुत काम हुआ और आगे भी होता रहेगा जिसमें सशक्तिकरण होगा. कन्या उत्थान योजना के तहत लड़कियों को जन्म से लेकर ग्रेजुएशन तक 54100 कि सहायता मिलेगी. इसके अलावा और भी योजना का फायदा मिलेगा. नीतीश कुमार ने कल ही एलान किया था कि छात्रों को मुफ्त में 15 किलो अनाज़ और 1000 रुपये अनुदान दिए जाएंगे. इसके साथ ही बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर 50 हज़ार और यूपीएससी के प्रारंभिक परीक्षा लिए एक लाख पढ़ने के लिए दिया जाएगा. अल्पसंख्यक छात्रों के लिए भी अलग से योजनाओं को लागू किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
मुरादाबाद: दो बच्चियां बनीं CM योगी की खास मेहमान, श्री राम वाटिका का कराया लोकार्पण
Dungarpur News: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
डूंगरपुर: महिला क्रिकेटर से हैरेसमेंट मामले में बड़ा एक्शन, SP ने दो पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड
Himachal News: हिमाचल कांग्रेस का बड़ा दावा, 'बीजेपी के करीब 8-10 हजार कार्यकर्ता पार्टी में होंगे शामिल'
हिमाचल कांग्रेस का बड़ा दावा, 'बीजेपी के करीब 8-10 हजार कार्यकर्ता पार्टी में होंगे शामिल'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'
अखिलेश यादव पर मंत्री गुलाब देवी का पलटवार, 'नकल ठेके पर कराई जाती थी, पेपर लीक होना आम बात थी'

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget