एक्सप्लोरर

घर बनाने का सपना होगा पूरा, जमीन खरीदने के लिए 60 हजार रुपये देगी नीतीश सरकार

नीतीश कुमार ने कहा, "विभाग का लक्ष्य राज्य में एक भी अतिपिछड़ा, दलित, महादलित और आदिवासी वासरहित (बेघर) नहीं रहे, इसे निश्चित किया जा रहा है. इस योजना को लेकर विभाग बहुत गंभीर है."

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ग्रामीण विकास की योजना 'मुख्यमंत्री वासस्थल क्रय सहायता योजना' और 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के परिवारों को वासस्थल क्रय सहायता योजना के तहत 60 हजार रुपये की मदद घर बनाने के लिए जमीन खरीदने के लिए दी जाएगी, जिनका चयन प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हो गया है, लेकिन वे भूमिहीन हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों की तरफ से घर बनाने के लिए जो जमीन खरीदी जाएगी वह रजिस्ट्रेशन फी से मुक्त रहेगी. उन्होंने कहा कि साल 1996 के पहले क्लस्टर में बने जर्जर हो चुके इंदिरा आवास के फिर से निर्माण के लिए सरकार संबंधित परिवारों को 1.20 लाख रुपये उपलब्ध कराएगी. इससे संबंधित 200 परिवारों को उनके बैंक खाते में पैसे भेज दिए गए हैं.

नीतीश कुमार ने कहा, "विभाग का लक्ष्य राज्य में एक भी अतिपिछड़ा, दलित, महादलित और आदिवासी वासरहित (बेघर) नहीं रहे, इसे निश्चित किया जा रहा है. इस योजना को लेकर विभाग बहुत गंभीर है." उन्होंने कहा कि जल्द ही ग्राम परिवहन योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसमें प्रत्येक प्रखंड में पांच लोगों को वाहन खरीदने के लिए दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी, जिसमें एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की अवधारणा थी कि जो व्यक्ति अंतिम पायदान पर है, हाशिए पर है, उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना चाहिए. हमलोग हर परिवार को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं, इसके लिए विकेंद्रित तरीके से काम कर रहे हैं. इस मौके पर 'मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना' और 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' की संरचना, उद्देश्य और लक्ष्य पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुति की गई. 'मुख्यमंत्री वासस्थल क्रय सहायता योजना' और 'मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना' के कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ने चेक भी दिए. कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget