एक्सप्लोरर

एक बार फिर शिवपाल संग मंच पर दिखे मुलायम, सवाल बरकरार- बेटे का साथ देंगे या भाई का?

यूपी के सियासी गलियारों में एक बार फिर से उस वक्त नई चर्चाओं को जन्म मिल गया जब मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे.

लखनऊ: आज यूपी के सियासी गलियारों में एक बार फिर से उस वक्त नई चर्चाओं को जन्म मिल गया जब मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे. 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर अपने आवास से ही शिवपाल पार्टी का काम देखते हैं. किसी वक्त मायावती के पास रहा ये बंगला हाल ही में शिवपाल सिंह को आवंटित किया गया था. मुलायम सिंह कभी अखिलेश के साथ तो कभी शिवपाल के साथ नजर आते हैं. आम चुनाव में अखिलेश और शिवपाल आमने सामने की टक्कर का मूड बना चुके हैं ऐसे में अभी तक ये साफ नहीं है कि आखिर मुलायम किस खेमे में रहने वाले हैं. बीते 17 अक्तूबर को मुलायम समाजवादी पार्टी के ऑफिस पहुंचे थे. उन्होंने यहां लंबा वक्त बिताया और अपने ऑफिस में लोगों के साथ तस्वीरें भी खिचाईं. इसके एक हफ्ते पहले ही वो शिवपाल के साथ मंच पर दिखाई दिए थे. एक बार फिर शिवपाल संग मंच पर दिखे मुलायम, सवाल बरकरार- बेटे का साथ देंगे या भाई का? राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया ट्रस्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में मुलायम ने मंच से कहा था कि अन्याय कहीं भी हो, चाहे घर में या फिर बाहर में, उसका विरोध होना चाहिए. उनके इस बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि अब मुलायम खुल कर शिवपाल के साथ आ गए हैं. गौरतलब है कि भतीजे अखिलेश यादव से नाराज़ शिवपाल ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी. वे अपनी नई पार्टी बना कर चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने मुलायम सिंह से अपनी पार्टी से मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अपील की है. उधर अखिलेश पहले ही एलान कर चुके हैं कि मुलायम समाजवादी पार्टी से मैनपुरी से उम्मीदवार होंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget