एक्सप्लोरर

मोतिहारी: बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश, अंचल अधिकारी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

किसी तरह अंचल अधिकारी ने एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई. बता दें कि आक्रोशित लोगों ने मोतिहारी के ढाका अनुमंडल कार्यालय पर पथराव भी किया. गुरुवार को भी उन्होंने अनुमंडल कार्यालय पर हंगामा किया था.

मोतिहारी: बिहार में बाढ़ से 45 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है. मोतिहारी जिले में भी लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिलने को लेकर मोतिहारी के बाढ़ प्रभावित इलाको में बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश अब दिखने लगा है. अलग-अलग प्रखंड कार्यालयों में आक्रोशित बाढ़ पीड़ित लगातार हंगामा कर रहे हैं. इस बीच चिरैया प्रखंड के बाढ़ पीड़ित सैकड़ों लोगो ने आज अंचल अधिकारी (सर्कल ऑफिसर) को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा.

किसी तरह अंचलाधिकारी ने एक दुकान में घुसकर अपनी जान बचायी. इतना ही नहीं उन्होंने ढाका अनुमंडल कार्यालय पर पथराव भी किया. गुरुवार को भी आक्रोशित लोगों ने अनुमंडल कार्यालय पर हंगामा किया था. इसमें दर्जनों लोग घायल हुए थे.

सीएम ने जारी की 1,81,39,74,000 रुपये की सहायता राशि

उधर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सहायता राशि का एलान किया. बिहार में बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवारों को 6000 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा रही है. पहले चरण में 302329 सत्यापित परिवारों को 1,81,39,74,000 रुपये उनके बैंख खाते में भेज दिए गए हैं. ये राशि उन्हें 48 घंटे के भीतर मिल जाएगी. लाभार्थियों के खाते में राशि भेजने के बाद उन्हें मैसेज के जरिए भी सूचित किया जा रहा है. बचे हुए प्रभावित परिवारों के सत्यापन का काम पूरा किया जा रहा है.

इसके तहत मुजफ्फरपुर में 6855, अररिया में 42441, दरभंगा में 67028, किशनगंज में 3724, मधुबनी में 35222, पूर्वी चंपारण 31190, पूर्णिया में 20738, सहरसा में 4967, शिवहर में 8861, सीतामढ़ी में 77457 और सुपौल में 3846 प्रभावित परिवारों का सत्यापन किया गया और सहायता राशि भेजी गई.

 यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget