एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री कार्यालय का अफसर बन बैंक में घुसा, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

मुरादाबाद के बैंक में उस समय हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय अधिकारी बताकर बैंक के गोपनीय दस्तावेजों की मांग करने लगा.

मुरादाबाद: मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के प्रथमा बैंक मुख्यालय में उस समय हडकंप मच गया जब एक व्यक्ति खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय अधिकारी बताकर बैंक के गोपनीय दस्तावेजों की मांग करने लगा. शुरु में तो बैंक अधिकारी और कर्मचारी सहम गए, लेकिन जब उससे परिचय पत्र और जानकारी मांगी गई तो बैंक अधिकारियों को शक हुआ. इसके बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दे कर पीएमओ के फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार करा दिया.

मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रामगंगा विहार में प्रथमा बैंक का मुख्यालय है. बैंक सुरक्षा अधिकारी केपी सिंह के मुताबिक करीब चार बजे डीएन गुप्ता नाम का एक शख्स बैंक में पहुंचा. उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय से आया हुआ जांच अधिकारी बताया और बैंक में मौजूद अधिकारियों पर रौब दिखाते हुए गोपनीय जानकारी मांगने लगा.

इसके बाद बैंक अधिकारियों को उस पर शक हुआ. जब उससे परिचय पूछा गया तो उसने एक विजिटिंग कार्ड दिया, जिसमें उसका नाम सीएडीएन गुप्ता लिखा था. लेकिन इसके अलावा कोई और पहचान वो दे नहीं पाया. जिसके बाद बैंक अधिकारीयों ने पुलिस को सूचना दी और उसके खिलाफ कार्रवाई को लेकर तहरीर दी.

खुद को पीएमओ अधिकारी बताने वाले शख्स ने कहा कि वो अभी कानपुर से आया है और उसे वित्त मंत्रालय से जांच के लिए फोन आया था. लेकिन न वो उस अधिकारी का नाम बता पाया और न ही कोई लिखित आदेश प्रस्तुत कर पाया.

बता दें कि प्रथमा बैंक इन दिनों इसलिए भी सुर्ख़ियों में है क्योंकि इसकी अमरोहा जिला की हसनपुर शाखा में करोड़ों के गबन की जांच सीबीआई कर रही है.फ़िलहाल पुलिस आरोपी से थाने में पूछताछ कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget