एक्सप्लोरर

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू, विपक्ष ने दिखाए कड़े तेवर

आगामी 26 जुलाई तक चलने वाले बिहार विधानमंडल के इस मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने कड़े तेवर दिखाते हुए इस बात के संकेत दे दिये कि वे सरकार को इस छोटे सत्र में हर मुद्दे पर घेरने की पूरी कोशिश करेगा.

पटना: बिहार विधानमंडल के आज से शुरू मानसून सत्र के दौरान साल 2018-19 के आय-व्यय से संबंधित 19771.42 करोड़ रुपये के पहले अनुपूरक व्यय विवरणी को सदन के पटल पर रखा गया. इसके साथ ही दिवंगत सदस्यों और दूसरे विभूतियों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही दोनों सदनों की कार्यवाही आगामी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई. आगामी 26 जुलाई तक चलने वाले बिहार विधानमंडल के इस मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष ने कड़े तेवर दिखाते हुए इस बात के संकेत दे दिये कि वे सरकार को इस छोटे सत्र में हर मुद्दे पर घेरने की पूरी कोशिश करेगा.

बिहार विधानसभा की आज की कार्यवाही सदन के अध्यक्ष विजय चौधरी के शुरुआती संबोधन के साथ हुई. बिहार विधानसभा में जहां उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सुशील कुमार मोदी ने और बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए प्रथम अनुपूरक व्यय विवरण को सदन पटल पर रखा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सदन में उपस्थित थे.

बिहार विधानसभा में दिवंगत सदस्य प्रेम प्रदीप, नील मोहन सिंह, कामेश्वर पासवान, ललितेश्वर प्रसाद शाही, बागुन सुंब्रई, पद्मशा झा, ऋषिकेश तिवारी और राजकुमार महासेठ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. वहीं बिहार विधान परिषद में इन सदस्यों के साथ बिहार विधान परिषद के पूर्व कार्यकारी सभापति सामू चरण तुविद और पद्मभूषण से सम्मानित हिंदी के प्रसिद्ध गीतकार और कवि गोपाल दास नीरज को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. दिवंगत नेताओं के प्रति शोक व्यक्त करने के बाद बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी और बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने सदन की कार्यवाही आगामी सोमवार के लिए स्थगित कर दी.

कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने सदन के बाहर देश और प्रदेश में कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का हवाला देते हुए हाथ में प्ले कार्ड लिए पड़ोसी राज्य झारखंड में स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले का मुद्दा उठाया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की. भाकपा माले के विधायकों ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रदर्शन किया.

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आरजेडी मानसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में नीतीश कुमार सरकार की असफलताओं को उजागर करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू और बीजेपी के अवसरवादी गठबंधन और तथाकथित डबल इंजन वाली इस सरकार के कार्यकाल के दौरान इस प्रदेश को कोई फायदा नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget