एक्सप्लोरर

मेरठ: लैब के अंदर से कोरोना टेस्ट सैंपल छीनकर भागा बंदर , संक्रमण फैलने का भय

मेरठ मेडिकल कॉलेज की लैब के अंदर से बंदर कोरोना टेस्ट सैंपल छीन कर भाग निकला. इस घटना से हड़कंप मच गया है, सभी को संक्रमण फैलने का डर सता रहा है.

मेरठ: कोरोना काल में बंदरों ने मेरठ प्रशसान को संकट में डाल दिया है. जहां बंदर मेडिकल कॉलेज के अंदर से कोरोना के जांच का सैंपल छीनकर भाग गए हैं. इस घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में बंदरों का किस हद तक खौफ हैं कि जांच के सैंपल भी सुरक्षित नहीं हैं. बताया जा रहा है कि बंदरों ने जांच सैंपल पर झपट्टा मारा और उसे लेकर रफू-चक्कर हो गए. जब तक की लैब टेक्नीशियन कुछ समझ पाता, बंदर सैंपल लेकर पेड़ के ऊपर चढ़कर सैंपल को ही चखने लग गया.
Meerut-monkey-covidsample2
कोरोना संकट काल में शासन-प्रशासन को तमाम चुनौतियों से सामना करना पड़ रहा है. कोरोना के संक्रमण साइकिल तोड़ने से लेकर संक्रमित मरीजों की कांटेक्ट टेसिंग जैसी तमाम चुनौतियों से निपटा जा रहा है, लेकिन मेरठ के मेडिकल कॉलेज के स्टाफ के लिए बंदर भी एक बड़ी चुनौती बन गए हैं. मेडिकल कॉलेज में बंदर लगातार मरीजों, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को परेशान कर रहे हैं.
Meerut-monkey-covidsample
और तो और मेडिकल कॉलेज में उस समय अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बंदरों ने एक लैब टेक्नीशियन से जांच के लिए गए सैंपल को ही छीन लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का बयान सामने आया है. मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एस के गर्ग का कहना है कि जो सैंपल बंदर ले गए हैं, वो कोरोना के थ्रोट के सैंपल नहीं हैं, बल्कि कोरोना के मरीजों के जो अन्य टेस्ट होते हैं, उनके सैंपल हैं. वहीं, जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या ऐसी स्थिति में बंदरों में भी कोरोना हो सकता है. इस पर मेडिकल  कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा है कि अभी कोई साइंटिफिक रिसर्च नहीं है कि बंदरों को कोरोना हुआ हो.
बंदर ने छीने तीन मरीजों के सैंपल 
इस घटना पर सीएमएस डॉक्टर धीरज बालियान का कहना है कि कोरोना के तीन मरीजों के सैंपल बंदरों ने छीन लिए हैं. जिसके बाद दोबारा मरीजों के सैंपल गए. वहीं, डीएम इस मामले की जांच की बात कही है. बता दें कि वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे बंदर पेड़ पर बैठकर छीने गए सैंपल को खाने की कोशिश कर रहा है और उसे बाद में गिरा देता है. ऐसे में लोगों में ये चर्चा है कि कहीं बंदर तो संक्रमित नहीं हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें-

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget