एक्सप्लोरर

मैंने कभी नहीं कहा कि जो लोग वोट नहीं देंगे उनका काम नहीं करूंगी- मेनका गांधी

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मुसलमानों से वोट मांगने संबंधी टिप्पणी पर स्पष्ट किया कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया.

सुल्तानपुर: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने मुसलमानों से वोट मांगने संबंधी टिप्पणी पर बुधवार को स्पष्ट किया कि उनकी बात को गलत ढंग से पेश किया गया. व्यस्त चुनाव प्रचार के दौरान मेनका ने कहा, 'मेरे मन में तो कुछ भी नहीं है ... लेकिन जब मैं काम करती हूं सबके लिए, और फिर अंत में जाकर वोटिंग के दिन जब लोगों का कहना होता है कि नहीं, हम आपको वोट नहीं देंगे क्योंकि हम कमल के फूल को वोट नहीं देंगे तो मुझे बहुत दुख होता है.'

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया, उन्होंने कहा, 'बिल्कुल संदर्भ से हटकर पेश किया गया.'

इस बारे में पूछे जाने पर कि उनकी विवादास्पद टिप्पणी वाला एक वीडियो आया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि जो वोट नहीं देगा, उसका काम नहीं करूंगी, उन्होंने कहा, 'वो मैंने बिल्कुल नहीं कहा था. मैंने कहा था, मैं जहां भी गयी हूं जिन्दगी में ... मैंने हर जाति और कौम को एक समझा और पीलीभीत में मेरे पांच चेयरमैन अखलियत के हैं. मेरे साथ रहने वाले निजी सलाहकार भी सब जाति अखलियतों के हैं.'

उन्होंने कहा, '... क्योंकि जब पांच साल बीत गये हैं, उसमें तो हम समझते ही नहीं हैं कि हम अलग हैं, मैं अलग हूं, वो अलग हैं. मैंने कहा कि जब इस तरीके से बात हो रही है तो हम भी सोचते हैं कि काम करते वक्त तो सबके लिए करती हूं. तब तो किसी ने नहीं सोचा था कमल के फूल के बारे में....'

इस बार चुनाव में क्या मुद्दे हैं, इस सवाल पर उन्होंने, 'वही जो हमेशा रहते हैं ... विकास.' उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, नदी जैसे बहती है. अगर दस सड़कें बनी हैं तो दस और की जरूरत है. अगर कोई एक चीज बनी है तो एक और चीज की जरूरत है.

मेनका ने कहा कि यह प्रक्रिया कहीं रुकती नहीं है. यह पूछे जाने पर कि पीलीभीत की जगह इस बार सुल्तानपुर आने की क्या वजह है, उन्होंने कहा कि पार्टी ने फैसला किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget