एक्सप्लोरर

दलित बच्चों को सरकारी स्कूल में नहीं मिला दाखिला, प्रधानाध्यापक पर जातिवाद के आरोप

एक सरकारी प्राइमरी पाठशाला के प्रधानाध्यापक ने दो दलित बच्चों का दाखिला लेने से इंकार कर दिया. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में जांच शुरू कराई है. मामला मेरठ के फलावदा इलाके का है.

मेरठ: एक सरकारी प्राइमरी पाठशाला के प्रधानाध्यापक ने दो दलित बच्चों का दाखिला लेने से इंकार कर दिया. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में जांच शुरू कराई है. मामला मेरठ के फलावदा इलाके का है.

पंछाली पट्टी में प्राथमिक पाठशाला संख्या-2 स्थित है. इलाके के जगजीवनराम मुहल्ला निवासी शीशपाल की पत्नी सुनीता मंगलवार को अपने दो बच्चों कार्तिक और गौरव (आयु क्रमश: 5 और 7 साल) का दाखिला कराने स्कूल में पहुंची थी.

प्रधानाध्यापक ने उनकी जाति पूछी और दाखिला देने से इंकार कर दिया. सुनीता का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने उससे कहा कि अल्पसंख्यक बाहुल्य स्कूली बच्चों के बीच दलित बच्चों को नहीं बैठा सकते. इससे माहौल खराब होगा.

सुनीता अपने बच्चों का दाखिला कराये बगैर घर लौट गयीं. मगर उनके परिजनों और मुहल्ले के लोगों ने प्रधानाध्यापक की इस हरकत को उनके अधिकार का हनन बताया है.

प्राथमिक पाठशाला-2 के प्रधानाध्यापक रहीसुद्दीन ने बताया कि सुनीता के आरोप निराधार हैं. उन्होने बच्चों की मां से उनका आधार कार्ड मांगा था जिससे जन्मतिथि की पुष्टि की जा सके. मामले को अलग दिशा में मोड़ दिया गया है. बच्चों की मां आधारकार्ड न दिखा सकीं.

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि आधारकार्ड के अभाव में किसी भी बच्चे को स्कूल में दाखिल करने से इंकार नहीं किया जा सकता. मामले का संज्ञान लिया गया है. प्रधानाध्यापक की भूमिका की जांच कराने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी की आदेशित किया गया है. दोनो बच्चों का दाखिला किया जायेगा और जांच के बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई भी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
BJP ने फूंका अखिलेश यादव का पुतला, पिछड़ों के अपमान का आरोप
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
लखनऊ में खुद के घर का सपना होगा सच, किफायती रेट पर मिलेंगे प्लॉट
DUSU चुनाव: गाड़ियों पर रोक, 1st ईयर के छात्रों को नॉमिनेशन की इजाजत
DUSU चुनाव: गाड़ियों पर रोक, 1st ईयर के छात्रों को नॉमिनेशन की इजाजत
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमरोहा की टीम पहुंची रामपुर जिला अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget