एक्सप्लोरर

मेरठ: गाड़ी में मिली थी जली हुई लाश, खुलासे में सामने आई चौंकाने वाली हकीकत

मेरठ में प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की हत्या कर शव को कार में डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर दो आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में प्रेम-प्रसंग के मामले में युवक की हत्या कर शव को कार में डालकर जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही घटना का खुलासा कर दो आरोपी हमलावरों (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों ने हत्या करने की बात कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने समाज में परिवार की बदनामी के डर से हत्या की है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना गंगा नगर क्षेत्र में एक जली हुई गाड़ी मिली थी. इसके अंदर एक जला हुआ शव भी मौजूद था. बुरी तरह जला होने के कारण शव की शिनाख्त नही हो पायी थी. उन्होंने बताया कि बहुत प्रयासों के बाद गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान संजीव उर्फ शैंकी (25) निवासी चंढेरी थाना मवाना के रूप में हुई.

अधिकारी ने बताया कि संजीव का पल्लवपुरम की एक लड़की से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. घटना की रात लड़की से मिलने संजीव उसके घर गया था. परिजनों ने अपनी बदनामी होने के डर से लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को उसी की गाड़ी में रख कर उसे जला दिया.

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के फुफेरे भाई विकास कुमार की तहरीर के आधार पर थाना गंगानगर पुलिस ने गुलाब सिंह पुत्र खचेड़ू और उसके दो पुत्रों पम्मी सिंह, जोनी उर्फ विशाल के अलावा राहुल पुत्र ओमवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और गुलाब सिंह तथा पम्मी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
दिल्ली को 8,941 करोड़ की 43 योजनाओं की सौगात, अमित शाह करेंगे शुभारंभ
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...
मोहन भागवत को देश में अशांति की आशंका, मनोज झा बोले- यह गांधी का देश...

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
ओवैसी की रैली का इफेक्ट! अखिलेश जाएंगे रामपुर, जेल में आजम खान से होगी मुलाकात
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

Embed widget