एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव पर भड़कीं मायावती, कहा- हार के बाद SP प्रमुख ने मुझे फोन तक नहीं किया

मायावती ने अखिलेश यादव की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाते हुए ये कह कर सनसनी मचा दी कि अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को टिकट देने का विरोध किया था.

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करना हमारी बड़ी भूल थी. मायावती ने जब ये बात कही तो बैठक में मौजूद कई नेता हैरान रह गए. लखनऊ में बीएसपी नेताओं की मीटिंग में मायावती ने मुलायम सिंह से लेकर अखिलेश यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए. समाजवादी पार्टी से गठबंधन क्यों तोड़ा, इसके बारे में उन्होंने विस्तार से बताया. मायावती ने अखिलेश यादव की राजनीतिक समझ पर सवाल उठाए. उन्होंने ये कह कर सनसनी फैला दी कि अखिलेश ने मुसलमानों को टिकट देने का विरोध किया था. मायावती ने बताया कि एक दिन अखिलेश उनसे मिलने उनके घर आए और कहा कि मुस्लिमों को टिकट देने से साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण हो सकता है. इससे गठबंधन को नुकसान होगा. लेकिन मैंने उनकी बात नहीं मानी.

बीएसपी के देश भर के नेताओं को मायावती ने लखनऊ बुलाया था. जिला अध्यक्षों से लेकर कोऑर्डिनेटर स्तर तक के नेताओं को इसमें बुलाया गया था. संगठन में भारी फेरबदल का एलान करते हुए मायावती ने क़रीब घंटे भर तक का भाषण दिया. इसमें आधे घंटे तक तो वे समाजवादी पार्टी और मुलायम परिवार के बारे में ही बोलती रहीं. लोकसभा चुनाव में हार का जिम्मेदार भी मायावती ने अखिलेश को ही ठहरा दिया. मायावती ने कहा कि ताज कॉरिडोर वाले केस में मुझे फंसाने के पीछे बीजेपी और मुलायम सिंह का हाथ है. इसके अलावा एसपी ने प्रमोशन में आरक्षण का विरोध किया था इसलिए दलितों, पिछड़ों ने उसे वोट नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा को सलीमपुर सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने हराया. उन्होंने एसपी का वोट बीजेपी को ट्रांसफर करवाया, लेकिन अखिलेश ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.

फोन तक नहीं किया

मायावती बोलीं कि रिजल्ट आने के बाद अखिलेश ने मुझे कभी फोन नहीं किया. सतीश चंद्र मिश्रा ने उनसे कहा कि वे मुझे फोन कर लें, लेकिन फिर भी उन्होंने फोन नहीं किया. मैंने बड़े होने का फर्ज निभाया और काउंटिग के दिन 23 तारीख को उन्हें फोन कर उनके परिवार के हारने पर अफसोस जताया. लोकसभा चुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल कन्नौज से चुनाव लड़ रही थीं. वे चुनाव हार गईं. अखिलेश के दो चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव और अक्षय यादव भी चुनाव हार गए. मायावती बोलीं कि मुलायम और अखिलेश के शासन में दलितों पर जो अत्याचार हुआ था वही हार का कारण बना. बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि कई जगह समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बीएसपी उम्मीदवारों को हराने का काम किया.

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद मायावती ने बीएसपी के सीनियर नेताओं की दिल्ली में बैठक बुलाई थी. 3 जून को हुई इसी मीटिंग में उन्होंने समाजवादी पार्टी से रिश्ता तोड़ने का एलान किया था. मायावती ने बताया कि उस दिन अखिलेश यादव ने सतीश चंद्र मिश्र को फ़ोन किया था लेकिन मुझे फोन करने की ज़रूरत तक नहीं समझी. उन्होंने फिर से ये बात इस मीटिंग में दुहराई कि समाजवादी पार्टी का वोट बीएसपी को ट्रांसफ़र नहीं हुआ.

मायावती ने कहा कि यादवों ने भी अपना पूरा वोट एसपी को नहीं दिया. अगर दिया होता तो फिर अखिलेश के परिवार के लोग चुनाव नहीं हारते. इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी का वोट पिछले चुनाव से क़रीब 4 प्रतिशत कम हो गया है. मायावती ने ये भी कहा कि शिवपाल यादव की पार्टी के कारण कुछ जगहों पर यादव वोटों का बंटवारा हो गया. लोकसभा चुनाव में एसपी 5 सीटों पर तो बीएसपी 10 सीटों पर जीतने में कामयाब रही. पिछली बार तो बीएसपी का खाता तक नहीं खुला था जबकि एसपी के पांच सांसद विजयी रहे थे.

'गैर गांधी' हो सकता है कांग्रेस प्रमुख लेकिन गांधी परिवार को पार्टी में सक्रिय रहना होगा- मणिशंकर अय्यर

यूपी: अगले 24 घंटों में पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना, छाए बादल

यूपी: अब अमेठी में ही घर बनाकर रहेंगी स्मृति ईरानी, कहा- हमेशा रहूंगी लोगों के लिए मौजूद

मथुरा: नदी किनारे टिक-टॉक वीडियो बनाना पड़ा महंगा, यमुना में डूबने से हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget