एक्सप्लोरर

मायावती और अखिलेश यादव ने किए ये ट्वीट, बीजेपी और पीएम मोदी पर साधा निशाना

बीएसपी चीफ मायावती और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा है. जानिए क्या कहा है उन्होंने.

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह आजाद और बेपरवाह घूम रहे हैं. मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी चुनाव आचार संहिता के उल्लंघनों के कई गंभीर आरोपों के बावजूद ... थैंक्स टू चुनाव आयोग ... अब तक पूरी तरह से आज़ाद और बेपरवाह घूम रहे हैं और इसीलिए अब इन्होंने महिला सम्मान तथा मर्यादा की सीमा भी लांघनी शुरू कर दी है.'

उन्होंने तंज कसा, 'वाकई बीजेपी-आरएसएस ने लाजवाब नेता पांच वर्ष तक देश पर थोपा.' मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'बीजेपी एण्ड कम्पनी के लोग यह कह कर देश की 130 करोड़ जनता का बार-बार अपमान क्यों करते रहते हैं कि मोदी के मुकाबले विपक्ष का पीएम पद का उम्मीदवार कौन है?'

उन्होंने कहा कि ऐसा ही अहंकारी सवाल पहले उठाया गया था कि नेहरू के बाद कौन? लेकिन देश ने इस सवाल का तगड़ा और माकूल जवाब तब भी दिया था तथा आगे भी जरूर देगा.

मायावती और अखिलेश यादव ने किए ये ट्वीट, बीजेपी और पीएम मोदी पर साधा निशाना

जनता ने भाजपा का नया अर्थ 'भागती जनता पार्टी' निकाला- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि जनता ने भाजपा का नया अर्थ 'भागती जनता पार्टी' निकाला है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, 'आपने भी कुछ नया सुना क्या ? सुना है जनता ने भाजपा का नया अर्थ निकाला है 'भागती जनता पार्टी'.'

उन्होंने कहा, '... क्योंकि प्रधान जी प्रेस वार्ता से भागते हैं, उनके नेता पत्रकारों के सवालों से भागते हैं और उनके कार्यकर्ता 15 लाख रूपये तथा रोज़गार माँगती जनता को देखकर भागते हैं.'

अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में नोटबंदी के दौरान पैदा हुए बच्चे 'खजांची' की फोटो टैग करते हुए लिखा, 'प्रधान जी, इस बच्चे को पहचाना क्या ? यह वही खजांची है, जो नोटबंदी की लाइन में पैदा हुआ था.'

उन्होंने कहा ''अब यह बच्चा भी ज़िद कर रहा है कि हम भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डालेंगे तो हमने कहा कि बेटा, अभी तुम बहुत छोटे हो और वैसे भी, जो तुम्हारे साथ बुरा करे, उसके साथ बुरा करना अच्छी बात नहीं है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget