एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर कांड: मंजू वर्मा के इस्तीफे के लिए सही वक्त के इंतजार में थे नीतीश?

जब बालिका गृह कांड में मंजू वर्मा के पति पर आरोप लगे तो विपक्ष ने इस्तीफे की मांग शुरू कर दी. विपक्ष की इस मंजू वर्मा पर मंजू वर्मा ने जाति कार्ड खेलते हुए कहा था कि वे कुशवाहा समाज से हैं इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है.

नई दिल्ली: जब से मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मामला सामने आया तब से ही नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर रही है. विपक्ष की तरफ से लगातार बनाए जा रहे दबाव के बाद आज बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया. लेकिन ये इस्तीफा देर से आया, ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर मंजू वर्मा को इस्तीफा देने में इतनी देर क्यों लगी?

दरअसल जब बालिका गृह कांड में मंजू वर्मा के पति पर आरोप लगे तो विपक्ष ने इस्तीफे की मांग शुरू कर दी. विपक्ष की इस मंजू वर्मा पर मंजू वर्मा ने जाति कार्ड खेलते हुए कहा था कि वे कुशवाहा समाज से हैं इसलिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है. मंजु वर्मा का ये जाति कार्ड खेलना अपने आप में मायने रखता है.

बिहार में कुशवाहा जाति का वोट परसेंटेज आठ से 10 फीसदी के बीच है, जो चुनाव में किसी भी पार्टी की दशा और दिशा तय कर सकता है. इस बात को नीतीश कुमार भी बखूबी जानते हैं. मंजू वर्मा के इस्तीफे के लिए कोई ठोस वजह भी नीतीश कुमार के पास नहीं थी. लेकिन आज जब मुजफ्फरपुर कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने स्वीकार किया कि मंजू वर्मा के पति से उसकी कभी-कभी बात होती थी तो इस बयान के लगभग पांच घंटे बाद ही मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया. यानि इस्तीफे के लिए मुख्यमंत्री सही समय के इंतजार में थे.

इस इस्तीफे के साथ ही नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की हो रही चौरतरफा आलोचना से बचने का उपाय निकाल लिया. नीतीश ने साफ किया था कि जिसका भी इस मामले में नाम आएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.

हालांकि इस्तीफे के बाद मंजू वर्मा की तरफ से दिया गया बयान भी कम अहम नहीं है. इस्तीफे के बाद मंजू वर्मा ने कहा कि रसूखदारों को बचाने के लिए उनके पति के खिलाफ साजिश की जा रही है. अब सवाल ये है कि आखिर रसूखदारों को कौन बचा रहा है और उनके पति के खिलाफ साजिश कौन कर रहा है? अब फिलहाल ये सवाल अपनी जगह बने हुए हैं जिनका जवाब आना बाकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
SC में सुनवाई के बाद दिल्ली मेट्रो पर अपडेट, DMRC ने फैसले में किया बदलाव
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, सुबह 6 बजे से रहेगा डायवर्जन
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना
बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget