मध्य प्रदेश सरकार का एलान, 5 रुपये सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
शिवराज सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.5 रुपये वैट कम किया है, जिससे लोगों को प्रति लीटर 5 रुपये की राहत मिलेगी.

नई दिल्लीः आज पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर आम जनता को थोड़ी राहत मिली है. जहां वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इन पर 1.5 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का एलान किया है तो वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियां भी पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपया कम करेंगी. इसके बाद ईंधन 2.5 रुपये सस्ता हो जाएगा. इसी बीच मध्य प्रदेश से बड़ी खबर आई है. शिवराज सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल पर 2.5 रुपये वैट कम किया है, जिससे लोगों को प्रति लीटर 5 रुपये की राहत मिलेगी.
इस बारे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ''पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा प्रति लीटर 2.5 रुपए की कमी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली जी का धन्यवाद. मध्यप्रदेश सरकार ने भी 2.5 रुपए वैट कम किया है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 5 रुपए की राहत मिलेगी.''
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार द्वारा प्रति लीटर 2.5 रुपए की कमी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री @narendramodi और केंद्रीय वित्त मंत्री @arunjaitley जी का धन्यवाद। मध्यप्रदेश सरकार ने भी 2.5 रुपए वैट कम किया है, जिससे उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 5 रुपए की राहत मिलेगी।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 4, 2018
दरअसल, केंद्र सरकार काफी समय से पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विपक्ष के निशाने पर है और आम जनता में भी इनकी लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर काफी रोष है. लिहाजा सरकार ने जनता को राहत देने के लिए आज पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया है. हालांकि सरकार का कहना है कि कच्चे तेल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार पेट्रोल-डीजल पर बहुत ज्यादा राहत देने की स्थिति में नहीं है.
सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर 1.5 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाई, ढाई रुपये सस्ता होगा पेट्रोल, डीजल
यहां देखें वीडियो






















