एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: भोपाल की गोविंदपुरा सीट बनी बीजेपी के लिए सिर दर्द, चुनाव लड़ने पर अड़े बाबूलाल गौर

बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में गोविंदपुरा सीट से किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. इसी सीट से पूर्व सीएम बाबूलाल गौर विधायक हैं.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा सीट बीजेपी के लिए सिर दर्द बन गई है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में गोविंदपुरा सीट से किसी भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया है. इसी सीट से पूर्व सीएम बाबूलाल गौर विधायक हैं. गौर ने पहले तो निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया लेकिन फिर सुर थोड़े नरम कर लिए.

बता दें कि मध्य प्रदेश में भोपाल की गोविंदपुरा सीट बीजेपी की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है. बाबूलाल गौर गोविंदपुरा से लगातार 10 बार चुनाव जीत चुके हैं. अब वह 11वीं बार भी गोविंदपुरा से चुनावी ताल ठोंकने को तैयार हैं. लेकिन टिकट को लेकर तस्वीर साफ नहीं है. बाबूलाल गौर चाहते हैं कि या तो उन्हें 11वीं बार मौका मिले या फिर उनकी बहू कृष्णा गौर को टिकट दिया जाए. दोनों ने अभी उम्मीदें नहीं छोड़ी है.

बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद जब पार्टी की ओर से ये संकेत मिले की गोविंदपुरा से नए चेहरे को मौका दिया जाएगा तो गौर ने पहले निर्दलीय चुनाव लड़ने का इशारा दे दिया था. अब कृष्णा गौर और बाबूलाल गौर सीएम और पीएम के नाम की दुहाई दे रहे हैं.

बीजेपी के भीतर एक बुजुर्ग नेता की फजीहत पर कांग्रेस मजे ले रही है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अब बीजेपी को नसीहत दे रहे हैं. अभी कुछ दिनों पहले खुद दिग्विजय को ही कांग्रेस में किनारे करने के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ऐसी ही नसीहत कांग्रेस को दे रहे थे. इन सबके बीच फिलहाल बाबूलाल गौर बीजेपी की दूसरी लिस्ट के एलान का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद वो कोई बड़ा एलान कर सकते हैं.

मध्य प्रदेश: नर्मदा में पूजा के साथ सीएम शिवराज ने बुधनी सीट से भरा पर्चा

सरताज सिंह ने भी दिए बगावत के संकेत

सूबे के बुजुर्ग नेता सरताज सिंह ने भी टिकट न मिलने की स्थिति में बगावत के संकेत दिए हैं. सरताज सिंह बीजेपी के सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक है. वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे, उसके बाद राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, मगर उनसे लगभग डेढ़ साल पहले उम्र का हवाला देकर मंत्री पद से इस्तीफा ले लिया गया था.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव! महासचिव पद के लिए VHP के बजरंग लाल बागड़ा का नाम लगभग तय
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget