एक्सप्लोरर

मनमोहन सिंह थाईलैंड का पन्ना मलेशिया में और मलेशिया का पन्ना थाईलैंड में पढ़ते थे: अमित शाह

शाह ने कहा कि मोदी अमेरिका, चीन, जापान, फ्रांस, श्रीलंका और भूटान सहित कई देशों में गये. वह जहां-जहां जाते हैं, वहां 'मोदी, मोदी' के नारे एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग लगाते हैं.

सिवनी: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वह (मनमोहन) जब प्रधानमंत्री की हैसियत से विदेश जाते थे, तो कभी-कभी तो थाईलैंड का पन्ना मलेशिया में पढ़ लेते थे और कभी मलेशिया का पन्ना थाईलैंड में पढ़ लेते थे.

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने आए शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''अभी-अभी (मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष) कमलनाथ जी कह रहे थे कि मोदी जी बहुत विदेश जाते हैं. मुझे भी लगा कि मोदी जी विदेश बहुत जाते हैं.'' उन्होंने कहा, ''मैंने सोचा कि प्रधानमंत्री का विदेश जाने का रिकॉर्ड देख लिया जाए. मैंने रिकॉर्ड चेक किया तो मनमोहन सिंह से मोदी विदेश कम गए.''

शाह ने आगे कहा, ''मैंने एक दो लोगों को पूछा भाई ऐसा क्यों लगता है कि पीएम मोदी ज्यादा विदेश जाते हैं. इस पर एक पत्रकार ने मुझे बताया. साहब आप ध्यान से नहीं देखते क्या? मैंने कहा क्या?'' उन्होंने कहा कि इस पर उस पत्रकार ने मुझसे कहा, ''पहले मनमोहन सिंह जाते थे तो हाथ में दो-दो पन्ने अंग्रेजी में टाइप करके रखते थे और फिर वापस चले आते थे. कभी-कभी तो थाईलैंड का पन्ना मलेशिया में पढ़ लेते थे और कभी मलेशिया का पन्ना थाईलैंड में पढ़ लेते थे. न तो वहां किसी को मालूम पड़ता था और न ही यहां किसी को मालूम पड़ता था.''

शाह ने आगे बताया कि मोदी अमेरिका, चीन, जापान, फ्रांस, श्रीलंका और भूटान सहित कई देशों में गये. वह जहां-जहां जाते हैं, वहां 'मोदी, मोदी' के नारे एयरपोर्ट पर हजारों की संख्या में लोग लगाते हैं. उन्होंने कहा कि 'मोदी, मोदी' के जो नारे विदेश की धरती पर लगते हैं, वो नारे नरेंद्र मोदी जी के स्वागत में नहीं लग रहे हैं, वो नारे बीजेपी के स्वागत में नहीं लग रहे हैं, बल्कि वो नारे मध्य प्रदेश और देश की सवा सौ करोड़ जनता के सम्मान में लग रहे हैं.

मध्य प्रदेश: राज बब्बर ने पीएम मोदी की मां पर दिया विवादित बयान, बीजेपी बोली- राहुल गांधी माफी मांगें

शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश का सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया है. पाकिस्तान पर किये गये सर्जिकल हमले और असम में घुसपैठियों पर की जा रही कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, देश की सीमाओं की सुरक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है. शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जब भारत में 70 साल तक शासन किया, तब देश की सुरक्षा के बारे में ध्यान नहीं दिया, इसके विपरीत मोदी सरकार ने देश की सुरक्षा सुदृढ़ की.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget