एक्सप्लोरर

विवेक तिवारी हत्याकांड: आरोपी पुलिसकर्मी संदीप को मिली जमानत, 29 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी

बता दें कि पुलिस ने पिछले साल 20 दिसम्बर को संदीप के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. मामले के एक अन्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत कुमार चौधरी के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था.

लखनऊ: एप्पल कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के सिलसिले में जेल में बंद पुलिसकर्मी संदीप को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद प्रकाश सिंह ने जमानत दे दी. अदालत ने बीस हजार रुपये की जमानत राशि और इतनी ही रकम के निजी मुचलके पर पुलिसकर्मी की रिहाई का आदेश दिया.

पुलिस ने पिछले साल 20 दिसम्बर को उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था. मामले के एक अन्य आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत कुमार चौधरी के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 302 के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था.

मृतक विवेक की पत्नी कल्पना ने अदालत से आग्रह किया था कि संदीप के खिलाफ भी धारा 302 के तहत संज्ञान ले हालांकि अदालत ने 323 के तहत संज्ञान लिया. संदीप को 28 और 29 सितंबर की मध्य रात्रि को घटना के बाद गिरफ्तार किया गया था.

क्या है मामला

एपल कंपनी का बड़ा इवेंट था. कंपनी के दो फोन भारत में लॉन्च किए गए थे. विवेक तिवारी एपल कंपनी के एरिया मैनेजर थे. उनके लिए ये बहुत बड़ा मौका था. वे रात में देर से ऑफिस से निकले. उनके साथ उनकी सहकर्मी सना भी थीं. वे सना को उसके घर छोड़ने के बाद अपने घर जाने वाले थे.

करीब डेढ़ बजे उन्होंने अपनी पत्नी से बात की उन्हें बताया कि फोन लॉचिंग की वजह से ऑफिस में देर हो गयी, इसीलिए वो अपनी सहकर्मी सना को घर छोड़ते हुए लौटेंगे. गोमतीनगर इलाके में अचानक दो पुलिसवालों ने उन्हें रोका, जिनमें से एक प्रशांत और दूसरा संदीप था.

प्रशांत ही वो सिपाही है जिसने गोली चलाई. यह घटना 28 और 29 सितंबर के दरम्यानी रात की है. आरोपी सिपाही के मुताबिक विवेक तिवारी ने बार-बार उस पर गाड़ी चढ़ाई इसलिए उसने पिस्टल निकाली लेकिन उस वक्त गाड़ी में मौजूद सना का बयान बिलकुल अलग है.

बुलंदशहर का रहनेवाला प्रशांत चौधरी जेल में है अबतक संदीप राणा भी जेल में था. प्रशांत की पत्नी राखी मल्लिक भी कांस्टेबल है. राखी के बैंक खाते में साथी सिपाहियों ने एक दिन में 5 लाख रूपये जमा करवा दिए थे. सोशल मीडिया में ये कहा जा रहा था कि प्रशांत की मदद के लिए उसकी पत्नी के खाते में पैसा डालें. जिससे कोर्ट कचहरी में प्रशांत की मदद हो पाएगी. पिछले दिनों काली पट्टी बांधे यूपी पुलिस से कुछ सिपाहियों का फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
मेरठ: योगी आदित्यनाथ के फिर CM बनने की मन्नत, युवक ने उठाया 301 लीटर का कांवड़
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget