एक्सप्लोरर

लखनऊ: ऑटो चालक को पीटने वाले 2 पुलिसकर्मी निलंबित, थानेदार लाइन हाजिर

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस कर्मियां को निलंबित कर दिया है. वहीं थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया है.सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जानकीपुरम इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 22 अगस्त की रात का बताया जा रहा है.

लखनऊ: लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी के दो पुलिसकर्मियों ने सरेराह ऑटो चालक की बेहरमी से पिटाई कर दी.यही नहीं, ऑटो चालक की गर्दन पर बूट रखकर उस पर गालियों की बौछार कर दी.इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने दोनों पुलिस कर्मियां को निलंबित कर दिया है. वहीं थाना प्रभारी को भी लाइन हाजिर कर दिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जानकीपुरम इलाके के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर 22 अगस्त की रात का बताया जा रहा है. वीडियो में एक ऑटो चालक को दो पुलिसकर्मी लात-घूसों से पीटते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने एक रिक्शे को टक्कर मार दी थी, जिसमें बैठी महिला व बच्ची गिर कर घायल हो गई.

एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी कलानिधि नैथानी ने दोनों पुलिसकर्मियां मड़ियांव थाने (पीआरवी 0495) में तैनात आरक्षी आनंद प्रताप सिंह और घटना के वक्त मूकदर्शक बने रहे कमांडर अशोक मिश्रा को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा एसएसपी ने मडियांव थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह को उनके खराब पर्यवेक्षण के कारण लाइन हाजिर कर दिया है.

एसएसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो और पुलिस मित्र पुलिस की छवि प्रस्तुत करें. उन्होंने कहा कि लोगों के साथ खराब व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget