एक्सप्लोरर

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई,  लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग के मामले में 20 मतदान कर्मी निलंबित

बिहार में 29 अप्रैल को मुंगेर लोकसभा सीट के दो मतदान केंद्रों 339 और 340 पर कथित तौर पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत आई थी. इस मामले में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को 20 कर्मियों को निलंबित कर दिया.

पटना: बिहार में 29 अप्रैल को मुंगेर लोकसभा सीट के दो मतदान केंद्रों 339 और 340 पर कथित तौर पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत आई थी. इस मामले में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को 20 कर्मियों को निलंबित कर दिया. इन दोनों ही मतदान केंद्रों पर आज फिर से मतदान कराया जा रहा है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच आर श्रीनिवास ने सोमवार को बताया कि उक्त दोनों मतदान केंद्रो के सभी 20 कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. इनमें दोनों मतदान केंद्रों की पोलिंग पार्टी, पेट्रोलिंग पार्टी, मतदान अधिकारियों, मतदान कर्मियों, सेक्टर अधिकारी और उनके साथ चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और माइक्रो आव्जर्वर शामिल हैं. इनमें से 3-4 को छोड़कर बाकी सभी कर्माचारी निलंबित किए जा चुके हैं.

निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निलंबन के बाद इन कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच होगी और साथ ही आपराधिक मुदकमे भी चलेंगे. श्रीनिवास ने कहा कि इन मतदान केंद्रों के भीतर घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने, मतदान केंद्र के बाहर एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में नामजद 10 लोग अभी भी फरार हैं. क्या इस मामले में किसी प्रत्याशी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गयी है इस पर निर्वाचन अधिकारी श्रीनिवास ने कहा कि अभी तक हमलोगों के पास प्रत्याशी की संलिप्तता के कोई सबूत सामने नहीं आए हैं.

एच आर श्रीनिवास ने कहा कि जांच के क्रम में ऐसी बात आने पर जो भी दोषी पाए जाएंगे उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. बता दें मुंगेर लोकसभा सीट पर एक उम्मीदवार के समर्थकों पर मतदान केंद्रों में धांधली करने और पत्रकार के साथ मारपीट करने के आरोप हैं. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत बिहार में मुंगेर सहित पांच सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें- कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, बीजेपी को 160 से अधिक सीटें नहीं सुबह सात बजे से ही शुरू होगी वोटिंग, रमजान में सुबह 5 बजे की मांग मेरा प्रधानमंत्री पद का कोई एजेंडा नहीं है, नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम बनेंगे- गडकरी मोदी सरकार को झटका, इनकम टैक्स ई-फाइलिंग भरने वालों की तादाद 6.6 लाख घटी

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget