एक्सप्लोरर

बीएसपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, मेरठ से हाजी याकूब और सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान लड़ेंगे चुनाव

बीएसपी ने 11 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है. पिछले काफी वक्त से बसपा की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था. जानिए किन पर पार्टी ने लगाया है दांव.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं. पिछले काफी वक्त से बसपा की इस लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था. जिन लोगों पर बसपा ने दांव लगाया है वो हैं- सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद्र, अमरोहा से दानिश अली, मेरठ से हाजी याकूब, गौतमबुद्धनगर से सतबीर नागर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बालियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह, आंवला से रुचि वीरा. बीएसपी के प्रश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान के नाम का एलान पहले ही कर दिया था. हालांकि इस पर मुहर आज लगी है. हाजी फजलुर्रहमान बसपा के पुराने साथी हैं. सहारनपुर में गठबंधन उम्मीदवार हाजी फजलुर्रहमान का मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस से होगा. कांग्रेस ने इस सीट पर इमरान मसूद को उतारा है. बिजनौर से मलूक नागर को टिकट देकर पार्टी ने गुर्जर वोटों को साधने का प्रयास किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में हैं. बिजनौर में भी गुर्जर वोट हार-जीत तय करने की स्थिति में हैं. मलूक नागर बीएसपी के पुराने साथी हैं. बिजनौर में मुस्लिम, एससी और ओबीसी वोट भी काफी हैं शायद इसीलिए पार्टी ने मलूक नागर पर दांव खेला है. नगीना से पार्टी ने गिरीश चंद्र पर दांव लगाया है. गिरीश चंद्र भी बीएसपी के पुराने साथी हैं. वे 2014 में भी इसी सीट से चुनाव लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे. इस बार माना जा रहा था कि मायावती खुद नगीना सीट से मैदान में उतर सकती हैं लेकिन अब तय हो गया है कि गिरीश चंद्र ही नगीना सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. बीएसपी ने अमरोहा सीट से दानिश अली को प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने हाल ही में पार्टी की सदस्यता ली थी. वे इससे पहले जेडीएस से जुड़े हुए थे. वे मूल रूप से हापुड़ के रहने वाले बैं और राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. दानिश जामिया से पढ़े हैं और उनके पार्टी में शामिल होते ही साफ हो गया था कि वे यहां से उम्मीदवार होंगे. अमरोहा में 18 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होना है. 2014 के चुनाव में अमरोहा सीट पर बीजेपी को जीत मिली थी. मेरठ से बीएसपी ने हाजी याकूब कुरैशी पर दांव लगाया है. याकूब कुरैशी की छवि विवादित बयान देने वाले नेता की रही है. उन्होंने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर काटने वाले को 51 करोड़ देने का एलान किया था. हाल ही में उनके बेटे ने बाउंसर्स के साथ मिल कर बाजार में बवाल किया था वहीं उनकी बेटी ने भी पिछले दिनों हंटर लेकर स्कूल में उत्पात मचाया था. गौतमबुद्धनगर से सतबीर नागर को टिकट दिया गया है. सतबीर नागर बीएसपी के पुराने साथी हैं. गुर्जर वोटों में उनका खासा प्रभाव माना जाता है. गौतमबुद्धनगर सीट पर पार्टी किसी ऐसे उम्मीदवार को उतारना चाहती थी जो बीजेपी के महेश शर्मा को टक्कर दे सके. बीएसपी ने यहां दो बार अपने प्रभारी बदले और तीसरी बार में सतबीर को टिकट की घोषणा की. बुलंदशहर से पार्टी ने योगेश वर्मा ने उतारा है. योगेश मेरठ के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी मेरठ से मेयर हैं. योगेश हिंसा के एक मामले में पिछले दिनों जेल भी गए थे. हालांकि बाद में उन पर से रासुका भी हटाई गई थी और उन्हें रिहा भी कर दिया गया था. 2007 में मेरठ के हस्तिनापुर से योगेश विधायक भी रहे हैं. अजीत बालियान को अलीगढ़ से टिकट दिया गया है. माना जा रहा है कि सोशल इंजीनियरिंग के तहत अजीत को टिकट दिया गया है. बीएसपी यहां से किसी जाट नेता को मैदान में उतारना चाहती थी क्योंकि अलीगढ़ में बड़ी संख्या में जाट वोट हैं. अलीगढ़ में मुस्लिम, एससी और ओबीसी मतदाता निर्णायक माने जाते हैं. आगरा से मनोज कुमार सोनी को टिकट दिया गया है. 2014 में सोनी हाथरस से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर रहे थे. इस बार उन्हें आगरा से मैदान में उतारा गया है. इस बात से बीएसपी के स्थानीय नेताओं में नाराजगी भी देखी गई थी. फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह को टिकट दिया गया है. राजवीर ठाकुर बिरादरी के हैं और मार्बल का बिजनेस करते हैं. काफी वक्त से वो बीएसपी के साथ जुड़े हुए हैं. आंवला से रुचि वीरा को लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है. वे पहले समाजवादी पार्टी में थीं. बीएसपी में आने के बाद वो बिजनौर सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं. लेकिन पार्टी ने उन्हें आंवला से मैदान में उतारा है. उनके पति उदयन वीरा जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget