एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: सुमित्रा महाजन और विजयवर्गीय के इंकार के बाद इंदौर के बीजेपी प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार

कांग्रेस ने इंदौर क्षेत्र से अपने वरिष्ठ नेता पंकज संघवी को प्रत्याशी घोषित किया है जहां उनके सामने बीजेपी का 30 साल पुराना गढ़ भेदने की मुश्किल चुनौती है. सुमित्रा महाजन इस सीट से लगातार आठ बार चुनाव जीत चुकी हैं.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी की घोषणा को लेकर लम्बे समय से जारी रहस्य फिलहाल बरकरार है. पखवाड़े भर में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अलग-अलग वजहों से इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने की सिलसिलेवार घोषणा कर चुके हैं जिसके बाद अन्य नेताओं की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में माथापच्ची जारी है.

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि इंदौर के टिकट की दावेदारी को लेकर इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के पूर्व चेयरमैन शंकर लालवानी का नाम कल बुधवार को तेजी से आगे बढ़ा था. लेकिन सिंधी समुदाय के इस नेता को लेकर पार्टी के एक स्थानीय गुट के कथित विरोध के बाद इंदौर सीट के उम्मीदवार की घोषणा होते-होते रह गयी. सूत्रों ने हालांकि बताया कि बीजेपी इंदौर लोकसभा क्षेत्र के अपने उम्मीदवार की घोषणा जल्द ही कर सकती है और इस सिलसिले में चौंकाने वाला कोई नाम भी सामने आ सकता है.

कांग्रेस ने पंकज संघवी को प्रत्याशी घोषित किया है इंदौर सीट से बीजेपी के चुनावी टिकट के स्थानीय दावेदारों के रूप में शहर की महापौर व पार्टी की स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़, बीजेपी के अन्य विधायक रमेश मैंदोला और पूर्व लोकसभा सांसद कृष्णमुरारी मोघे के नाम भी चर्चा में बने हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस ने इंदौर क्षेत्र से अपने वरिष्ठ नेता पंकज संघवी को प्रत्याशी घोषित किया है जहां उनके सामने बीजेपी का 30 साल पुराना गढ़ भेदने की मुश्किल चुनौती है.

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (76) इस सीट से साल 1989 से 2014 के बीच लगातार आठ बार चुनाव जीत चुकी हैं. लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को चुनाव नहीं लड़ाने के बीजेपी के निर्णय को लेकर मीडिया में खबरें आने के बाद उन्होंने पांच अप्रैल को घोषणा की थी कि वह बतौर उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी.

विजयवर्गीय भी खुद को दावेदारी से अलग कर चुके हैं इंदौर के एक अन्य दिग्गज नेता और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी खुद को इस सीट के चुनावी टिकट की दावेदारी से अलग कर चुके हैं. विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी के रूप में अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों का हवाला देते हुए बुधवार को ट्विटर पर कहा कि उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय किया है.

बीजेपी ने मध्यप्रदेश की 29 में से 28 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं, जबकि सूबे में सत्तारूढ़ कांग्रेस सभी 29 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख ने कहा- केंद्र में सरकार बनाने के लिए नहीं लेंगे ममता का समर्थन

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget